{"_id":"835d1ccce6ebc6d5528a32da611f0c30","slug":"roderej-5-million-compensation-and-a-member-of-the-job-announcement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"DTC ड्राइवर के परिवार को 5 लाख का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DTC ड्राइवर के परिवार को 5 लाख का मुआवजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 May 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री गोपाल राय ने रविवार को रोहिणी-तीन डिपो में रोडरेज के शिकार डीटीसी चालक अशोक कुमार के परिजनों से मुलाकात की। गोपाल राय का पहले कर्मचारियों ने विरोध किया तो मंत्री वापस लौटने लगे, जिसके बाद कर्मचारियों ने उन्हें रोका। परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये के मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी के साथ सभी बकाया जल्द भुगतान की घोषणा की।
विज्ञापन
चालकों ने मुआवजा राशि पुलिस शहीदों की तर्ज पर एक करोड़ रुपये देने की मांग कर विरोध दर्ज कराया। डीटीसी की सभी कर्मचारी यूनियनों ने मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
इसको लेकर शाम की शिफ्ट में चालकों ने इस डिपो से कोई बस नहीं निकाली। चालकों का कहना है कि मुआवजा राशि एक करोड़ रुपये या उसके आसपास होनी चाहिए।
बकाया भुगतान जल्द दिलाने को नोडल अफसर नियुक्त
दिल्ली सरकार से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परिवहन मंत्री ने अशोक कुमार के परिजनों को उनके बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराने के लिए एक नोडल ऑफिसर की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
रोहिणी डिपो में मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से भी मामले के बारे में बात की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है।
मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीटीसी स्टाफ और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यही वजह है कि मंत्री ने चालकों की समस्याएं भी सुनीं। घटना की विस्तृत रिपोर्ट गोपाल राय मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।