अभिनंदन की रिहाई पर बोले रॉबर्ट वाड्रा, 'पूरे भारत के लिए सबसे अच्छी खबर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉबर्ट वाड्रा ने पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई पर खुशी जताई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक वाड्रा ने कहा कि यह उनके परिवार और भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए सबसे अच्छी खबर है।
#WATCH: Robert Vadra reacts on the release of Wing Commander #AbhinandanVarthaman by Pakistan, says, "It is the best news for his family and every citizen of India..." pic.twitter.com/Q4ZNj4osWj
विज्ञापन
— ANI (@ANI) February 28, 2019
बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का एलान किया है। इमरान खान ने कहा कि वो भारतीय पायलट अभिनंदन को शुक्रवार रिहा करेंगे। विंग कमांडर अभिनंदन अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन लौट सकते हैं।
भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई को लेकर भारत लगातार पाकिस्तान पर दबाव बना रहा था। जिसके बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को छोड़ने का एलान किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में विंग कमांडर को छोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभिनंदन को शुक्रवार को भारत भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि अभिनंदन को बुधवार को पीओके से पाकिस्तान सेना ने हिरासत में लिया था।