{"_id":"32786e0af1b7cc0b6de9b2a6b2996b3a","slug":"rob-passengers-on-the-highway-auto-gang-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सवारियों को लूटने वाला ऑटो गैंग पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर सवारियों को लूटने वाला ऑटो गैंग पकड़ा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Apr 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर ऑटो में सवारियों से लूट करने वाले ऑटो गैंग के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों को पुलिस ने उनके ऑटो नंबर को ट्रेस कर दबोचा।
विज्ञापन
हाल ही में दो सवारियों से की गई लूट की घटना का भी खुलासा विजयनगर पुलिस ने किया है। आरोपियों के कब्जे से एटीएम, 10 हजार रुपये, 8 मोबाइल, चार तमंचे और चार कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
सीओ प्रथम अनिल यादव ने बताया कि पकडे़ गए लुटेरे कैलाश नगर निवासी विक्की उर्फ रवि, मिर्जापुर निवासी चांद मोहम्मद, ए ब्लाक सेक्टर-9 निवासी मोहन, प्रताप विहार निवासी सूरज और गऊपुरी निवासी मिथुन कुमार हैं। गिरोह का सरगना विक्की उर्फ रवि है।
विज्ञापन
बदमाशों ने हाल ही में दो सवारियों से एनएच-24 पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश नगदी, मोबाइल, बैग लूटकर ले गए थे। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। बता दें कि बदमाश लूट की घटना के दौरान बाईपास पुलिस चौकी के सामने से होकर गुजरे, जिससे पुलिस गश्त की भी पोल खुली।
इन घटनाओं का हुआ खुलासा
पकड़ में आए बदमाशों ने 17 अप्रैल को बबलू निवासी मथुरा हाल पता फेस-2 नोएडा को सेन बिहार से ऑटो में बैठाया और 500 मीटर दूरी पर जाते ही तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर बबलू की पिटाई भी की। घटना को एनएच-24 पर अंजाम दिया। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी।
वहीं, दूसरा मामला विजयनगर निवासी हरजीत सिंह का है। हरजीत को बदमाशों ने 17 अप्रैल को विजयनगर बाईपास से ऑटो में बैठाया था और तमंचे के बल पर बंधक बना उससे लूटपाट की थी। हरजीत को बदमाश सड़क किनारे फेंक कर भाग गए थे।
ऐसे आए पकड़ में
17 अप्रैल को लूट की घटना के बाद हरजीत ने ऑटो का नंबर नोट कर लिया था। मामले की सूचना राहगीरों की मदद से पुलिस को दी। कॉल पर पुलिस हरकत में आई और ऑटो नंबर को ट्रेस कर बदमाशाें को पीछा कर दबोच लिया।
ऐसे करते थे लूट
सीओ ने बताया कि बदमाशों के कुछ साथी ऑटो में पीछे की सीट पर सवारी बनकर बैठ जाते थे, एक ऑटो चालक और दूसरा कंडक्टर सीट पर बैठ जाता था। पीछे बैठे बदमाश थोड़ी दूर आगे जाते ही सवारी को तमंचे के बल पर बंधक बना लेते थे। चालक सड़क किनारे ऑटो लगा देता था। सुनसान राह पर सड़क किनारे सवारी को ऑटो से फेंककर बदमाश भाग जाते थे।
ये है प्रोफाइल
मिथुन- रिक्शा चालक, सूरज- नोएडा स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी, मोहन- ऑटो चालक, चांद मोहम्मद- ऑटो चालक, विक्की उर्फ रवि- ऑटो चालक हैं। सूरज और विक्की चौथी क्लास पास हैं।