फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   roadways bus depot to construct as isbt

आईएसबीटी की तर्ज पर बनेगा रोडवेज बस अड्डा

Tue, 13 Dec 2016 12:22 AM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
roadways bus depot to construct as isbt
- फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद सेक्टर 12 में प्रस्तावित हरियाणा रोडवेज का अंर्तराष्ट्रीय बस अड्डा बनाने की योजना को सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यहां आईएसबीटी की तर्ज पर स्थानीय बस अड्डा बनाया जाएगा।

विज्ञापन


बस अड्डे को लेकर सरकार ने दिल्ली इंटिग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) कंपनी को बतौर सलाहाकार अनुबंधित किया है। कंपनी बताएगी कि बस अड्डे मल्टीपल पार्किंग से लेकर बस अड्डे के स्वरूप पर स्टडी करेगी। अनुबंध के तौर पर सरकार ने कंपनी को 17 लाख रुपये दिए है।
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रोडवेज विभाग ने सेक्टर 12 में एक अत्याधुनिक बस अड्डा बनाने की घोषणा हुई थी। इसके लिए रोडवेज ने सेंट्रल थाने के पीछे और इंडियल ऑयल के सामने 15 एकड़ जमीन को अड्डे के लिए फाइनल किया था। लेकिन तब यह योजना सिर्फ कागजों में सिमटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में सत्ता में आई भाजपा सरकार ने इस योजना पर दिलचस्पी दिखाई। खुद मुख्यमंत्री ने इस संबंध में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया। ताकि योजना को अमलीजामा पहनाया जा सकें।

अप्रैल माह में आई परिवहन निगम के मुख्य सचिव एसएस ढिल्लो की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय कमेटी ने निर्धारित जगह का दौरा किया और भौतिक सत्यापन कर इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी।


टूट गया सपना
सनद रहे स्थानीय विधायक एवं उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री को प्रस्तावित जगह पर बस अड्डे की बजाए सरकारी महिला कॉलेज बनवाने का प्रस्ताव दिया था। वहीं, बस अड्डे को मैट्रो यार्ड की जगह। तर्क था कि निर्धारित जगह पर बस अड्डा बनने से सेक्टर 12 जैसे वीआईपी जगह को दिक्कत नहीं होगी। साथ ही मैट्रो यार्ड में बस अड्डा बनने से मैट्रो और राष्ट्रीय राजमार्ग भी पास होगा। हालांकि यह जगह 15 एकड़ से कम थी। जिसका कारण कमेटी ने उद्योग मंत्री के तर्को को दरकिनार कर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने योजना को मंजूरी देकर उद्योग मंत्री का सपना भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed