फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road rage in delhi, drivers jumps to flyover.

भागती टेंपो का चालक फ्लाईओवर से कूदा

Sun, 14 Sep 2014 06:24 AM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 06:24 AM IST
विज्ञापन
Road rage in delhi, drivers jumps to flyover.

दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में रोडरेज की घटना के बाद युवक फ्लाईओवर से नीचे कूद गया। युवक का टेंपो कार से टकरा गया था। कार चालक उसका काफी दूर तक पीछा करता रहा।

विज्ञापन


इससे घबराकर टेंपो चालक ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। टेंपो चालक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार अशोक नगर निवासी गोपाल शर्मा टेंपो में सामान लेकर बृहस्पतिवार शाम को कहीं जा रहा था। रिंग रोड पर मूलचंद फ्लाईओवर के पास टेंपो की कार से टक्कर हो गई। इस पर कार चालक से उसकी कहासुनी हो गई। कार चालक उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस उसने टेंपो भगाना शुरू कर दी

Road rage in delhi, drivers jumps to flyover.

सने टेंपो को भगाना शुरू कर दिया। कार चालक ने काफी दूर तक उसका पीछा किया। इससे गोपाल घबरा गया। उसने लाजपतनगर फ्लाईओवर पर मूलचंद से आश्रम जाने वाले कैरिज वे पर टेंपो फ्लाईओवर पर रोक कर नीचे छलांग लगा दी।
उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

उसके पैरों में चोट आई हैं हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार चालक मौके से फरार हो गया। दूसरी तरफ गोपाल ने शनिवार तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी। पुलिस कार चालक की जानकारी जुटाने में लगी है।

मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि टेंपो चालक ने शिकायत नहीं दी, इसलिए इस बाबत कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। अगर गोपाल शर्मा शिकायत देता है तो उसकी शिकायत पर मामला दर्जकर तफ्तीश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed