{"_id":"8f0e15a404f7956b30ed0042f9b21665","slug":"road-links-into-the-pits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में तब्दील हुई लिंक सड़क, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में तब्दील हुई लिंक सड़क, लोग परेशान
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 04 Jan 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कलवाड़ी से पाड़ा जाने वाली लिंक सड़क पूरी तरह गढढों में तब्दील हो चुकी है। गांव पाड़ा के साथ बनी लिंक सड़क पर नालियों का गंदा पानी एकत्रित है।
विज्ञापन
जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को सड़क से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासी पाड़ा भीमसिंह, रामचनदर, दयाराम, दफे सिंह, रामफल, बलवान,रामनाथ आदि ने बताया कि लिंक सड़क गांव के साथ पूर्णत: जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन
जिसमें अत्याधिक गहरे गढढे बन गए है। जिसमें गांव का गंदा पानी हमेशा भरा रहता है। जिसकी वजह से सड़क से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि खराब लिंक सड़क को बनाने की मांग वह कई बार लोक निर्माण विभाग से कर चुके है। लेकिन शिकायत के बावजूद खराब सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है।
सड़क के साथ ग्रामीणों ने भारी मात्रा में अवैध कब्जा किया हुआ है। सड़क की दयनीय हालत इतनी खराब है कि रास्ते से वाहन तो क्या पैदल निकलना भी दूभर है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से खराब सड़क को ठीक कराने की मांग की है।