फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road accidents decreased by 60 percent due to lockdown amidst coronavirus pandemic

फरीदाबाद: लॉकडाउन के कारण सड़क हादसों में आई 60 प्रतिशत कमी

Sun, 09 Aug 2020 02:41 PM IST
प्राची प्रियम रणजीत मिश्रा, फरीदाबाद
रणजीत मिश्रा, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 09 Aug 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Road accidents decreased by 60 percent due to lockdown amidst coronavirus pandemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश में सबसे अधिक मौतें सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती हैं। इस साल लॉकडाउन के कारण इसमें कमी दर्ज की गई है। करीब तीन माह लॉकडाउन रहने के कारण लोग घरों में बंद रहने को मजबूर रहे। 

विज्ञापन


इस कारण इस साल सात माह में करीब 60 प्रतिशत दुर्घटनाओं व उससे होने वाली मौतों में कमी दर्ज की गई है। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जिला पुलिस भी सक्रिय है और लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस का कहना है कि यदि लोग यातायात नियमों का पालन करने लग जाएं तो दुर्घटनाओं में काफी कमी आ जाएगी। 
विज्ञापन


मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश में 24 मार्च से लॉकडाउन लगा दिया गया था। इस कारण से सड़क पर ट्रैफिक काफी कम हो गया। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही सड़क पर दौड़ने की इजाजत दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर फरीदाबाद के बीचों बीच राष्ट्रीय राजमार्ग भी गुजरता है। जिस पर हमेशा वाहनों का दबाव व रफ्तार का रोमांच भी देखने को मिलता है। इस चक्कर में कई बार बड़ी दुर्घटनाएं भी सामने आती हैं, जिसमें जान-माल की भारी क्षति हो जाती है। 

फरीदाबाद पुलिस के दर्ज आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2019 में जनवरी से जुलाई के बीच कुल 337 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 126 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके अलावा विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 315 लोग मामूली व गंभीर रूप से घायल भी हुए।

इसके सापेक्ष मौजूदा वर्ष 2020 में इस ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई है। इस साल जनवरी से जुलाई के बीच कुल 206 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इसमें 75 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी व 169 लोग मामूली व गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

जिले के पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि इस साल कोरोना संक्रमण के कारण वाहनों के पहिये करीब तीन माह के लिए थम गए थे। सड़क पर सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही संचालित करने की इजाजत दी गई थी। इस वजह से सड़क दुर्घटनाओं व इससे होने वाली मौत के आंकड़ों में कमी आई है। 

ये प्रयास भी होंगे कारगर
फरीदाबाद पुलिस सड़क दुर्घटना व इससे होने वाली जान-माल की क्षति रोकने के लिए फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को लोकप्रिय बनाने में जुटी है। इसके माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। 

इसके अलावा हाल में ही पुलिस आयुक्त ने टीनएज ग्रुप बनाने की पहल की है, जिसमें टीनएज को सड़क दुर्घटना से होने वाले नुकसान, आपराधिक प्रवृति की रोकथाम व ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को मौके पर ही नियमों संबंधी फिल्म भी दिखाई जा रही है। इन प्रयासों से भी पुलिस ने दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना जताई है।

फरीदाबाद पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने के साथ कुछ अन्य जरूरी पहल भी कर रही है। इसका परिणाम शीघ्र ही देखने को मिलेगा। इससे दुघर्टनाएं कम होने के साथ जानमाल की क्षति भी रोकने में मदद मिलेगी। - धारणा यादव, एसीपी, पुलिस पीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed