{"_id":"5c0fc149bdec2241ca08fc06","slug":"road-accident-due-to-fog-in-delhi-gurugram-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बढ़ा धुंध का खतरा, 9 वाहन में हुई टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बढ़ा धुंध का खतरा, 9 वाहन में हुई टक्कर
ब्यूरो, अमर उजाला, गुुुरूग्राम
Updated Tue, 11 Dec 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में मंगलवार को इस सर्दी की पहली धुंध देखी गई। दृश्यता कम होने व अन्य कारणों से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर तीन अलग-अलग हादसों में 9 वाहन भिड़ गए। हादसे में 6 लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायलों में ज्यादातर विभिन्न कंपनियों में ड्यूटी के लिए गुरुग्राम आ रहे थे। सूचना के बाद यातायात पुलिस और सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाया। हादसों के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
पहला हादसा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर स्टार मॉल के सामने हुआ। मंगलवार सुबह धुंध की वजह से कार चालक ने अपने आगे चल रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पीछे अनियंत्रित हुई एक के बाद एक कार ने एक दूसरे को टक्कर मारी। इनमें चारों टैक्सी थीं। गाड़ियों में बैठे कर्मचारियों को चोटें आईं। वहीं सेक्टर-31 फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कार धुंध की वजह से मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, नोएडा से मां के इलाज के लिए गुरुग्राम आ रहे युवक ने धुंध की वजह से कुछ न दिखाई देने के कारण आगे चल रही दो गाड़ियों में टक्कर मार दी। जिसमें चार लोग घायल हो गए। अन्य हादसा झाड़सा चौक से आगे एग्जिट प्वॉइंट पर हुआ।
विज्ञापन
सुबह धुंध की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के कारण इन वाहनों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो वाहन चालकों को हल्की चोटें भी आईं। जबकि, द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की ओर से आ रही कार देर रात अंधेरे और धुंध के कारण डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसमें चालक को चोटें आई हैं।