फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RML and Lok Nayak Hospital on high alert today

आज हाई अलर्ट पर हैं दिल्ली के ये दो बड़े अस्पताल

Sat, 15 Aug 2015 01:23 PM IST
Updated Sat, 15 Aug 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
RML and Lok Nayak Hospital on high alert today

स्वतंत्रता दिवस उत्सव के दौरान किसी हादसे अथवा अनहोनी से निपटने के लिए राम मनोहर लोहिया और लोक नायक अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन


दोनों अस्पतालों में विशेष तैयारी की गई है। आरएमएल अस्पताल में वीवीआईपी के लिए व्यवस्था की गई है। आरएमएल और लोक नायक अस्पताल के आपदा प्रबंधन वार्ड को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है और दोनों ही अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन


कोई हादसा होने पर आरएमएल में वीवीआईपी लोगों को भर्ती कराया जा सकता है। कुछ वीवीआईपी मेहमानों के लिए आरएमएल में बिस्तर तक सुरक्षित रखा गया है।

बढ़ा दिया गया इन अस्पतालों में स्टाफ

RML and Lok Nayak Hospital on high alert today

आईसीयू और नर्सिंग होम में छह-छह बिस्तर सुरक्षित रखे गए हैं। सभी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों को ड्यूटी पर रहने के आदेश दिए गए हैं।

आपातकालीन विभाग में आम दिनों की तुलना में ज्यादा डॉक्टरों की तैनाती रहेगी। रेजिडेंट डॉक्टर्स की भी संख्या बढ़ा दी गई है।

लोक नायक अस्पताल में डॉक्टरों से लेकर नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या करीब-करीब दोगुनी कर दी गई है। चार ऑपरेशन थियेटर सुरक्षित रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed