{"_id":"5fb9acfe8ebc3e9be6020f79","slug":"risk-of-infection-from-repeated-use-of-disposable-masks","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष खबर: डिस्पोजेबल मास्क के बार-बार इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष खबर: डिस्पोजेबल मास्क के बार-बार इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा
Sun, 22 Nov 2020 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Nov 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है। सरकार विभिन्न माध्यमों से मास्क लगाने को बढ़ावा दे रही है। विशेषज्ञ का कहना है कि जब तक कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन नहीं आ जाती मास्क ही इससे बचने का सबसे बेहतर उपाय है। लोग मास्क का प्रयोग भी कर रहे हैं, हालांकि यह देखा जा रहा है कि अधिकतर लोग इस समय सर्जिकल मास्क (डिस्पोजेबल मास्क) का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि यह मास्क केवल 6 घंटे तक ही वायरस से रक्षा करने में सक्षम है। डाक्टरों के अनुसार ,एक बार इस मास्क उतारने या उसे हाथ लगाने के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ऐसा करने से संक्रमण फैलने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
राजीव गांधी अस्पताल के डॉक्टर अजीत जैन बताते हैं कि लोगों को सर्जिकल मास्क को एक बार प्रयोग करने के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं करना मचाहिए। 6 घंटे के बाद इस मास्क कासुरक्षित निपटान कर देना चाहिए।
विज्ञापन
डॉक्टर के अनुसार लोग सर्जिकल मास्क को इसलिए प्राथमिकता दे रहे हैं, क्योंकि यह काफी सस्ता आता है। साथ ही अन्य मास्क के मुकाबले पहनने में थोड़ा आरामदायक भी रहता है, लेकिन इस मास्क के दोबारा प्रयोग से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
डिस्पोजेबल मास्क लगाने का नहीं है कोई लाभ
अपोलो अस्पताल के डॉ यश गुलाटी का कहना है कि इस समय प्रदूषण और कोरोना दोनों से ही बचाव करना है। ऐसे में डिस्पोजेबल मास्क लगाने का कोई लाभ नहीं है । क्योंकि यह मास्क कोरोना से तो कुछ हद तक बचा लेता है, लेकिन प्रदूषण से बचाव नहीं होता है। इसलिए जरूरी है कि इस समय सर्जिकल मास्क का प्रयोग न करें और बेहतर क्वालिटी का 6 लेयर या 3 लेयर का मास्क खरीदें। सबसे बेहतर है घर पर बनाया हुआ मास्क। इसके प्रयोग से संक्रमण का खतरा भी कम रहता है और इसको आप धोकर दोबारा भी प्रयोग में ला सकते हैं।
बाजार में इस तरह के मास्क हैं...
1. फिटेड एन-95 बिना फिल्टर वाला: यह सबसे असरदार मास्क होता है। यह मास्क 99.9 प्रतिशत बूंदों को अंदर प्रवेश करने से रोकता है। यह मास्क मेडिकल टीम या उन लोगो के लिए
अधिक लाभदायक है, जो रोजाना संक्रमित लोगो के संपर्क में आते हैं। इसकी कीमत 50 रूपये से शुरू होकर 200 तक है।
2. सर्जिकल डिस्पोजेबल मास्क -इनके छेद एन-95 मास्क के मुकाबले थोड़े ढीले होते हैं, इसलिए यह उपयोगकर्ता को इंफेक्शन फैलने से पूरी तरह तो नहीं बचा पाता है लेकिन यह अन्य
मास्कों के मुकाबले बहुत ही अृसरदार है। इसकी कीमत 20 से 30 रूपये हैं।
3. ट्रिपल लेयर मास्क- संक्रमण से बचने के लिए यह मास्क काफी कारगर है, लेकिन इसमें 70 से 80 फीसदी तक ही बचाव हो पाता है। इसकी कीमत 40 रूपये से शुरू होकर रूपये तक
है150
4. सिक्स लेयर मास्क- यह मास्क संक्रमण से बेहतक तरीके से बचाव करता है। इसकी कीमत 70 रूपये से 200 तक है।
-
इन बातों का रखें खास खयाल
मास्क पहनने के साथ ही सही ढंग से उतारना भी जरूरी
1.मास्क पहनना जितना जरूरी है, उतना ही इसे सही ढंग से उतारना भी जरूरी है। मास्क पहनते और उतारते समय हाथों को धोएं, साथ ही इस्तेमाल के बाद इसे किसी ऐसी जगह पर रखें
जहां किसी और का हाथ मास्क पर ना लगे। याद रखें फेस-मास्क आपको कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए है, ऐसे में इस पर संभावित वायरस होने की संभावना हमेशा बनी रहती है।
इसलिए इसे पहनने के साथ ही उतारते वक़्त सावधानी रखना बेहद जरूरी है, अपने मास्क को समय-समय पर धोकर भी आप कोरोना के खतरे को काफी कम कर सकते हैं।
2. मास्क को ना छुएं
फेस-मास्क को अच्छी तरह से पहनें ताकि आपको इस पर बार-बार हाथ ना लगाना पड़े। डॉक्टर ओले विलेमेयर की मानें तो फेस मास्क पहनने के बाद इस पर हाथ लगाने से आपके हाथों
पर संक्रमित वायरस चिपक सकता है। यही हाथ आप बाकी चीजों पर भी लगाते हैं जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
3अगर खांसी या छींक आती है तो मास्क हो हटाएं नहीं, इसमें वायरस बाहर निकलकर दूसरे लोगों को प्रभावित कर सकता है।
4.बिना मास्क लगाए घर से कतई न निकले। हर समय अपने पास एक मास्क अवश्य रखें। खासकर भीड़ वाले इलाकों में बिना मास्क बिलकुल भी न जाएं।
5 मुह और नाक ढक कर रखें
डॉक्टरों का कहना है कि मास्क लगाने का लाभ तभी है जब मुह और नाक पूरी तरह से कवर हो