फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired Navy officer accused of raping woman on false promise of marriage gets bail

Delhi NCR News: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म के आरोपी रिटायर्ड नेवी अफसर को जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
-आरोपी को 25,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों पर बेल दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। रोहिणी कोर्ट ने शादी का झूठा वादा कर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी एक रिटायर्ड नेवी अधिकारी को नियमित जमानत दी है। अदालत ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करते समय सुप्रीम कोर्ट की तय गाइडलाइंस का सही तरीके से पालन नहीं हुआ। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार खरता ने आरोपी को 25,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों पर बेल दी। आरोपी पर आईपीसी की धारा 376(2)(एन) के तहत एक ही महिला से बार-बार दुष्कर्म का आरोप है। कोर्ट ने कहा कि जांच अधिकारी ने आरोपी को गिरफ्तारी के आधार नाम का दस्तावेज तो दिया, लेकिन उसमें गिरफ्तारी की ठोस और व्यक्तिगत वजहें साफ तौर पर नहीं बताई गईं।


अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी और महिला करीब 10 साल से रिश्ते में थे। महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अपनी शादी की बात छिपाई। अभियोजन पक्ष ने व्हाट्सऐप चैट और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर के स्क्रीनशॉट को सबूत के तौर पर पेश किया। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि चैट से दोनों के बीच रिश्ते का संकेत मिलता है और पैसे ट्रांसफर आरोपी की मां के इलाज के लिए किए गए हो सकते हैं। अदालत ने कहा कि यह तय करना कि संबंध केवल शादी के झांसे पर बने थे या नहीं, ट्रायल के दौरान स्पष्ट होगा। कोर्ट ने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। आरोपी से आगे हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article