फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Results of 8th, 9th and 11th in government schools will be declared today

Delhi NCR News: सरकारी स्कूलों में 8वीं, 9वीं और 11वीं के नतीजे आज होंगे घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
पहली बार रिजल्ट में अंक मार्कशीट के फॉर्मेट में दिखाई देंगे
विज्ञापन

फरवरी-मार्च में आयोजित की गई थी कॉमन वार्षिक परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में आठवीं, नौंवी व ग्यारहवीं के रिजल्ट शनिवार को घोषित किए जाएंगे। छात्र और अभिभावक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। पहली बार बच्चे रिजल्ट में अपनी मार्कशीट को भी देख सकेंगे। बीते साल तक अंक व पास-फेल लिखा होता था। रिपोर्ट कार्ड बच्चों को पांच अप्रैल तक स्कूल की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।


शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से बच्चे घर से अपने नतीजे 11 बजे के बाद देख सकेंगे। रिजल्ट जानने के लिए उन्हें स्कूल जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को जन्मतिथि, छात्र आईडी, व लिंक पर पूछी जा रही अन्य जानकारी की जरूरत पड़ेगी। शिक्षा निदेशालय ने पहली बार पूरी तरह से ऑनलाइन रिजल्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इसके तहत बच्चे को रिजल्ट में अंक मार्कशीट (अंकतालिका) के फॉर्मेट में दिखाई देंगे। जबकि बीते साल तक बच्चे के अंक व पास, फेल लिखा आता था। निदेशालय ने रिजल्ट को पूरी तरह से ऑनलाइन करने की दिशा में यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed