फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Residents stage a peaceful march in CR Park demanding the removal of open garbage sites.

Delhi NCR News: सीआर पार्क में खुले कूड़ा स्थलों को हटाने की मांग, निवासियों ने निकाला शांतिपूर्ण मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (सीआर पार्क) में शनिवार को खुले में कूड़ा-संग्रह स्थलों यानी ढालाओ को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला। ईडीबीपी एसोसिएशन के बैनर तले कई आरडब्ल्यूए के 100 से अधिक निवासी इसमें शामिल हुए। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने इन ढालाओ को 31 दिसंबर 2024 तक बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं हुआ है। मार्च की शुरुआत ईडीबीपी कार्यालय से हुई और यह कॉलोनी की अलग अलग गलियों से होता हुआ कई ढालाओ स्थलों तक पहुंचा। इनमें जे ब्लॉक में काली मंदिर के पास स्थित ढालाओ भी शामिल था।

स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुर्गा पूजा के दौरान हुई यात्रा से पहले इस जगह को जल्दबाजी में ढक दिया गया था, लेकिन बाद में हालात फिर पहले जैसे हो गए। मार्च का समापन बी ब्लॉक के ढालाओ पर हुआ, जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्कूल के सामने स्थित है। यहां लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। निवासियों ने कहा कि सीआर पार्क में इस समय छह ढालाओ कॉलोनी के भीतर ही बने हैं। इनमें अक्सर कचरा ओवरफ्लो हो जाता है और सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। लोगों को कचरा उठाने के लिए कई बार शिकायत करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई जगहों पर ढालाओ सड़क की लगभग आधी चौड़ाई घेर लेते हैं। यह स्कूल, मंदिर, अस्पताल, पार्क और घरों के सामने बने हैं, जिससे बदबू और गंदगी फैलती है। सीआर पार्क के निवासियों ने कहा कि इससे कॉलोनी में स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article