फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Residents of Delhi get ready for heavy rain

Monsoon Forecast: झमाझम बारिश के लिए हो जाइए तैयार, चार दिन पहले ही दस्तक देगा मानसून; पढ़ें ताजा अपडेट

Wed, 04 Jun 2025 10:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Jun 2025 10:40 PM IST
सार

बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
Residents of Delhi get ready for heavy rain
दिल्ली में 3 से 4 दिन पहले दस्तक देगा मानसून - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानीवासियों को जल्द गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से 3-4 दिन पहले राजधानी दिल्ली में दस्तक दे सकता है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मानसून 25-27 जून 2025 के बीच पहुंचने की संभावना है, जो सामान्य तारीख 29 जून से पहले है। यह खबर उमस और गर्मी को झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट पर समय से पांच दिन पहले दस्तक दे चुका है, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन, दिन भर सूरज व बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा और बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन

आया नगर में सबसे अधिक तापमान
आया नगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 34.7 और पालम व लोधी रोड में 34.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 23.0, पालम और आया नगर में 23.9 डिग्री दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका के चचेरे भाई को मार डाला: शादी में बन रहा था बाधा, गला घोंटकर हत्या की, ऐसे सुलझी मौत की यह गुत्थी

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed