प्रेमिका के चचेरे भाई को मार डाला: शादी में बन रहा था बाधा, गला घोंटकर हत्या की, ऐसे सुलझी मौत की यह गुत्थी
पुलिस आरोपी के जेजे कॉलोनी स्थित घर पहुंची तो वह गायब मिला। जांच में पता चला कि आरोपी नवादा बिहार भाग गया है। टीम ने आरोपी को बिहार के नवादा से दबोच लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका जिला के बिंदापुर इलाके में 9 मई को युवक अखिलेश की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में नितेश दास (24) को बिहार के नवादा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का तार और वारदात के समय पहने हुए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।
दरअसल आरोपी नितेश अखिलेश की चचेरी बहन से प्यार करता था। दोनों परिवार शादी के लिए तैयार भी थे, लेकिन अखिलेश नितेश पर बहन से दूर रहने का दबाव बना रहा था। उसने कई बार नितेश को धमकाया था। इसका बदला लेने के लिए नितेश ने 8 मई की रात को कहासुनी के दौरान उसकी हत्या कर दी।
पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 9 मई की शाम को जेजे कालोनी, सेक्टर-3, द्वारका निवासी बालेश्वर दास ने अपने बेटे अखिलेश की गला घोंटकर हत्या करने की सूचना बिंदापुर थाना पुलिस को दी। अखिलेश का शव घर के पास सड़क से बरामद हुआ। लोकल पुलिस के अलावा एंटी नारकोटिक्स सेल ने भी मामले की पड़ताल शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया।
पुलिस आरोपी के जेजे कॉलोनी स्थित घर पहुंची तो वह गायब मिला। जांच में पता चला कि आरोपी नवादा बिहार भाग गया है। टीम ने आरोपी को बिहार के नवादा से दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तार भी बरामद कर लिया गया।