फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Residents deprived of even a drop of clean water, also plagued by encroachments and traffic jams on the roads.

Delhi NCR News: बूंद-बूंद साफ पानी को मोहताज निवासी, सड़कों पर अतिक्रमण और जाम से भी बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में न्यू सीलमपुर आरडब्ल्यूए ने उठाईं समस्याएं
विज्ञापन

कहा- शिकायतों के बाद चुप्पी साध लेते हैं अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली।
न्यू सीलमपुर इलाके में समस्याओं का अंबार लगा है। इलाके में पीने के पानी से लेकर सड़कों की सुरक्षा तक, हर मोर्चे पर निवासियों की परेशानी बनी है। आरोप है कि इन समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों और सिविक एजेंसियों से जब शिकायत की जाती हैं, तो विभाग के अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं।


अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में रविवार को न्यू सीलमपुर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र की समस्याएं बताईं। उन्होंने बताया कि इलाके में महीनों से गंदे पानी की समस्याएं बनी है। स्थानीय निवासी बूंद-बूंद साफ पानी पीने को मोहताज है। इस वजह से वह बाजार से मजबूरन पानी खरीदकर पी रहे हैं। सीवर सिस्टम खराब हो चुका है, जिन्हें बदलने की जरूरत है। सीवर का पानी गलियों में भर जाता है। क्षेत्र के पार्क सूखे पड़े हैं। बी-ब्लॉक में स्ट्रीट लाइटें नहीं है। सीलमपुर मेन रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का जमावड़ा रहता है, जिससे यहां दिनभर जाम लगा रहता है। बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार लगने की वजह से ब्रह्मपुरी पुलिया के पास सड़क बंद हो जाती है और लोगों को दो-दो घंटे तक जाम में फंसना पड़ता है। अतिक्रमण की जड़ इतनी तेजी से फैल रही है कि आम लोगों को पैदल चलने का रास्ता भी नहीं मिलता है। गलियों में भी वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में इलाके में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की जरूरत है। इसके अलावा दावा है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां तक की रात में गश्त भी नहीं करती है।
विज्ञापन

---
लोगों से बातचीत:
नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। मजबूरन बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। - अनिल पुंडीर, चेयरमैन।
--
सीवर की लाइनें बहुत पुरानी हो चुकी हैं। इनकी सफाई और इन्हें बदलने की जरूरत है। - आरबी यादव, महासचिव।
ब्रह्मपुरी पुलिया के पास रेड लाइट या फिर गोल चक्कर बनाने की जरूरत है। - नजर मोहम्मद, प्रधान।
कॉलोनी के सभी पार्क सूखे पड़े हैं। वहां न तो पौधों में पानी दिया जाता है और न सफाई होती है। - गुलाब शुक्ला, उपाध्यक्ष।
बी-ब्लॉक में स्ट्रीट लाइटें और सीसीटीवी कैमरा लगाने की आवश्यकता है।- मनोज कुमार।
अतिक्रमण और जाम की वजह से एंबुलेंस और फायर की गाड़ियां सड़क पर फंस जाती हैं।- राजकुमार चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article