फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   resident doctors Strike continues in all hospitals including Delhi AIIMS

स्वास्थ्य मंत्री से मिले हड़ताली डॉक्टर, दोपहर तक हो सकता है हड़ताल खत्म करने का एलान

Fri, 02 Aug 2019 11:26 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Aug 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
resident doctors Strike continues in all hospitals including Delhi AIIMS
डॉक्टर हर्षवर्धन - फोटो : ani
एनएमसी विधेयक राज्यसभा में पास होने के बाद भी हड़ताली डॉक्टरों की नाराजगी खत्म नहीं हुई है। देर रात दिल्ली एम्स में चली बैठक के बाद दिल्ली में हड़ताल जारी रखने की घोषणा की गई। वहीं शुक्रवार सुबह हड़ताली डॉक्टर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मिले। डॉक्टरों से मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, मैं डॉक्टरों से मिला हूं और एनएमसी बिल के कई प्रावधानों को लेकर उनकी गलतफहमी दूर की। उन्हें समझाया कि यह बिल राष्ट्र, डॉक्टरों और मरीजों के हित में है। मैंने उनसे हड़ताल खत्म करने की अपील की है।
विज्ञापन


हालांकि इस विषय में डॉक्टरों की तरफ से कोई बात नहीं आई है। माना जा रहा है कि आज दोपहर तक डॉक्टर अपनी हड़ताल खत्म कर सकते हैं। जब तक कोई घोषणा नहीं होती तब तक दिल्ली के किसी भी सरकारी अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर काम नहीं करेंगे और मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ेगा। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने आपातकालीन विभाग में भी सेवाएं देने से साफ इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि शुक्रवार को भी ओपीडी सहित आपातकालीन सेवांए बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान हड़ताल को लेकर डॉक्टर दो गुट में नजर आए। सूत्रों का कहना है कि अभी तक ये हड़ताल चिकित्सीय पेशे को बचाने के लिए थे लेकिन अब ये राजनीतिक रूप लेती जा रही है। बताया जा रहा है कि हड़ताल में कुछ ऐसे भी डॉक्टर समर्थन में उतर आए हैं जोकि राजनीतिक पार्टियों की चिकित्सीय विंग के सदस्य भी हैं।

बहरहाल हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों से जब पूछा गया कि बिल दोनों सदन में पास होने के बाद अब हड़ताल का क्या औचित्य रह जाता है? डॉक्टरों ने जबाव नहीं दिया। उन्होंने बस इतना कहा कि शुक्रवार सुबह नौ बजे एम्स सभागार में सभी हड़ताली डॉक्टर आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे।

डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जाहिर है कि अगले कुछ दिन दिल्ली के अस्पतालों में हालात सामान्य नहीं रहेंगे। गुरूवार को हड़ताल से बिगड़ी स्वास्थ्य सेवा को दुरूस्त करने में सरकार के इंतजाम भी नाकाफी नजर आ चुके हैं।  

इस दौरान रेजीडेंट डॉक्टर काम नहीं करेंगे। फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (फोरडा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमेध ने बताया कि डॉक्टर होने के बावजूद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने डॉक्टरों का दर्द नहीं समझा। 

उन्होंने कहा, जबतक सरकार बिल में बदलाव नहीं करती, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग और लोकनायक अस्पताल समेत कई अस्पतालों में हड़ताल रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed