{"_id":"5f2f51438ebc3e3ca52adc58","slug":"researcher-arrested-for-threatening-telugu-actress","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलुगु अभिनेत्री को धमकाने पर शोधकर्ता गिरफ्तार, भेज रहा था अश्लील मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलुगु अभिनेत्री को धमकाने पर शोधकर्ता गिरफ्तार, भेज रहा था अश्लील मैसेज
Sun, 09 Aug 2020 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी के सेक्टर 7 इलाके में रहने वाली एक तेलुगु अभिनेत्री को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने वाले शोधकर्ता छात्र को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी निखिल गंगवार (26) सेक्टर 28 में किराये का मकान लेकर रह रहा था। पीड़ित अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे अश्लील मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। वह जबरन दोस्ती का दबाव भी बना रहा था।
विज्ञापन
डीसीपी रोहिणी पीके मिश्रा ने बताया कि तेलुगु अभिनेत्री ने 14 जुलाई को थाने में शिकायत दी कि उसकी जल्द एक फिल्म रिलीज होने वाली है। उसके इंस्टाग्राम पर डेढ़ मिलियन से अधिक फॉलोवर भी हैं। उसने आरोप लगाया कि रोहिणी निवासी नितिन गंगवार ने उसके नाम से कई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे बदनाम करने की साजिश कर रहा है। वह उसे साल 2016 से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
आरोपी अश्लील मैसेज करके पीड़िता को परेशान भी कर रहा था। उसने अभिनेत्री को इंस्टाग्राम पर अपनी हथियार लेकर ली गई एक तस्वीर भी धमकाने के लिए भेजी थी।
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम कंपनी से पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ पर उसने अपना अपराध कबूल किया और खुलासा किया कि वह तेलगु अभिनेत्री का बहुत बड़ा प्रशंसक। उससे दोस्ती की चाहत में इस तरह की करतूत कर रहा था।
विज्ञापन
आरोपी निखिल साल 2017 में झारखंड में जमशेदपुर के एक बड़े कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका है। जिसके बाद गुरुग्राम के उद्योग विहार में वह एक कंपनी में दवाओं पर शोधकर्ता के रूप में काम कर रहा था।