{"_id":"5c82c483bdec2213f10dccaa","slug":"rera-registration-of-seven-builders-will-be-canceled-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बिल्डरों का रेरा पंजीकरण होगा रद्द, को-डेवलपर से प्रोजेक्ट बनवाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बिल्डरों का रेरा पंजीकरण होगा रद्द, को-डेवलपर से प्रोजेक्ट बनवाने की तैयारी
Sat, 09 Mar 2019 01:07 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो स्थित रेरा ट्रिब्युनल ने शुक्रवार को सात बिल्डरों के 14 प्रोजेक्टों के लिए नोटिस जारी किया है। ट्रिब्युनल ने बिल्डरों को 15 दिन में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इस अवधि में अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके प्रोजेक्टों को वापस लेकर को-डेवलपर से निर्माण पूरा कराया जाएगा। इन प्रोजेक्टों में 4800 फ्लैट खरीदारों का आकलन है।
यूपी रेरा के अध्यक्ष राजीव कुमार व सदस्य बलविंदर कुमार ने बताया कि इन बिल्डरों के प्रोजेक्ट में पैसा लगाने वाले खरीदारों ने रेरा में शिकायत दर्ज कराई थी। ये बिल्डर प्रोजेक्टों को पूरा नहीं कर रहे। इस पर रेरा की तरफ से सुनवाई की गई, लेकिन ये नहीं आए। पूर्व में भी चेतावनी नोटिस दिया गया था। अब तक कोई जवाब न मिलने पर इनके प्रोजेक्टों का पंजीकरण रद्द करने का नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस का जवाब दाखिल करने को दो सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद इनके प्रोजेक्ट को रेरा अपने हाथ में ले लेगा। उसे पूरा कराने के लिए को-डेवलपर लाया जाएगा। कुछ को-डेवलपर इन प्रोजेक्ट को बनाने के लिए तैयार भी हैं। अगर खरीदारों के संगठन चाहें तो उनको भी दिया जा सकता है। बची हुई संपत्ति को भी वे विकसित करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ बिल्डर तो दो साल से गायब हैं और साइट पर काम भी बंद है। इन प्रोजेक्ट में करीब 4800 फ्लैट खरीदार शामिल हैं। इनको घर दिलाने के लिए रेरा प्रयास कर रहा है। बलविंदर कुमार ने बताया कि 20 और बिल्डरों की सूची तैयार की गई है, जिनके प्रोजेक्ट अटके हुए हैं। उनके खिलाफ भी शीघ्र ही इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें मिले नोटिस
बिल्डर प्रोजेक्ट सेक्टर
प्रॉमिस इंफ्राटेक प्रॉमिस रायन चाई फोर (ग्रेनो)
पीएसए इंपेक्स संपदा लिविया चाई फाइव (ग्रेनो)
एमएसए डेवलपर्स सर्किट हाइट्स शकरपुर (ईस्ट दिल्ली)
ग्रीनबे इंफ्रास्ट्रक्चर गोल्फ होम 22 डी (यीडा)
ग्रीनबे इंफ्रास्ट्रक्चर गोल्फ विलेज 22 डी (यीडा)
मिस्ट डाइरेक्ट सेल्स फेस्टिवल सिटी फेज-वन से थ्री 143 (नोएडा)
उन्नति फॉरच्यून अरन्या फेज वन से फाइव तक (119 नोएडा)
इंटेलीसिटी फेज वन टू व थ्री