{"_id":"61f102c4fb51753964080cb2","slug":"republic-day-2022-inspector-rajender-singh-leads-delhi-police-band-at-republic-day-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2022: इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने दिल्ली पलिस की बैंड का परेड में किया नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2022: इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने दिल्ली पलिस की बैंड का परेड में किया नेतृत्व
Wed, 26 Jan 2022 01:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:44 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस का मार्चिंग दस्ता गणतंत्र दिवस के मौके पर 15 बार सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का खिताब जीत चुका है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का मार्चिंग दस्ता
- फोटो : दिल्ली पुलिस के ट्विटर अकाउंट से
विस्तार
भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर हर साल की तरह देश की सभी सेनाओं और पुलिस बैंड आदि ने राजपथ पर परेड में हिस्सा लिया। इसमें दिल्ली पुलिस का बैंड भी शामिल रहा जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के बैंड में चार सब-इंस्पेक्टर, 15 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, 20 हेड कांस्टेबल और 46 कांस्टेबल शामिल रहे। बैंड ने दिल्ली पुलिस गीत की धुन बजाई।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली पुलिस का मार्चिंग दस्ता गणतंत्र दिवस के मौके पर 15 बार सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का खिताब जीत चुका है। इस को मोटो 'शांति, सेवा और न्याय' है। दिल्ली पुलिस ने मार्चिंग दस्ते ने 2021 में भी सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का खिताब जीता था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के दस्ते का इस बार असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस आईपीएस विवेक भगत ने किया। लाल साफा पहले दिल्ली पुलिस का मार्चिंग दस्ता बेहद ही खूबसूरती से मार्च करता देखा गया। इसमें एक गजेटेड अधिकारी, तीन सब-इंस्पेक्टर, 38 हेड कांस्टेबल और 58 कांस्टेबल शामिल रहे।
दस्ते में शामिल सभी सदस्य 6 फीट से ज्यादा की हाइट के होते हैं। 1950 से जब से गणतंत्र दिवस मना जा रहा है तब से ही इस मार्चिंग दस्ते का परेड में भाग लेने का अपना ही महत्व रहा है।