फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Religious conversion was being done by luring money in Ghaziabad

रुपये के लालच में बदल रहे धर्म: महिला व बच्चों का कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, हिंदू संगठनों के पहुंचते ही..

Sat, 21 Dec 2024 10:34 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 21 Dec 2024 10:34 PM IST
सार

गाजियाबाद जिले में ओमप्रकाश कॉलोनी में महिलाओं और बच्चों को रुपये का लालच देकर शनिवार को धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। 

विज्ञापन
Religious conversion was being done by luring money in Ghaziabad
धर्म परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी के याकूतपुर मवी गांव स्थित ओमप्रकाश कॉलोनी में महिलाओं और बच्चों को रुपये का लालच देकर शनिवार को धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को देखकर आरोपी दीवार फांदकर भाग गए। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन




हिंदू युवा वाहिनी के नेता नीरज शर्मा और बजरंग दल नेता मधुर नेहरा ने बताया कि शनिवार दोपहर मधु के मकान पर महिलाओं और बच्चों के धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिली। दोनों नेता कार्यकर्ताओं के साथ ओमप्रकाश कॉलोनी पहुंचे तो उन्हें देखकर तीन आरोपी दीवार फांदकर भाग गए। 
विज्ञापन


सूचना के बाद एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय और निवाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभुदयाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से मिली किताब और पूजा सामग्री कब्जे में ली। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एसीपी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ से धर्म परिवर्तन कराने आए थे
नीरज शर्मा और मधुर नेहरा ने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन कराने के लिए तीन लोग हापुड़ से आए थे। आरोपी महिलाओं और बच्चों को रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। घर में महिलाओं और बच्चों के धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही थी। जैसे ही वह मकान पर पहुंचे तो आरोपी दीवार फांदकर भाग गए। हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल की ओर से धर्म परिवर्तन के प्रयास की तहरीर दी गई है।

धार्मिक अनुष्ठान में आए थे रिश्तेदार
मधु ने बताया कि उनके यहां धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। उसमें काफी रिश्तेदार बुलाए गए थे। हापुड़ से भी उनके कुछ रिश्तेदार आए थे। किसी ने धर्म परिवर्तन की झूठी सूचना दे दी।

डेढ़ साल में धर्म परिवर्तन का तीसरा मामला
मोदीनगर में डेढ़ साल में धर्म परिवर्तन का यह तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले जुलाई 2023 में मोदीनगर के शाहजहांपुर गांव में बीए के छात्र का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था, तब भी हिंदू युवा वाहिनी ने मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन रुकवाया था। इस मामले के तार भी हापुड़ से जुड़े थे। पुलिस ने इस मामले में पादरी महेंद्र पुत्र मोहन लाल निवासी पीरनगर सुदना थाना हापुड़ देहात को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया था। पादरी अपनी पत्नी के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन कराता था।

बैथहलम गोस्लम नाम से बनाया ट्रस्ट 
महेंद्र व उसकी पत्नी कमजोर वर्ग तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराते थे। उन्होंने हापुड़ में बैथहलम गोस्लम नाम से ट्रस्ट बनाया हुआ था और वह इसके माध्यम से यह काम कर रहे थे। ट्रस्ट को विदेशों से फंडिंग होती थी और वह करीब दस वर्षों से इसमें लिप्त थे। इसके अलावा सितंबर 2024 में मोदीनगर की विजयनगर कॉलोनी निवासी महिला संगीता ने अपने सास-ससुर के खिलाफ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि निवाड़ी की ओमप्रकाश कॉलोनी निवासी मधु के घर पर धर्म परिवर्तन के प्रयास की सूचना मिली। मौके से कुछ सामना मिला है। परिवार धर्म परिवर्तन जैसी किसी घटना से इन्कार कर रहा है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस के अलावा पास पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed