फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relief for Gokalpur-UP border route: Road and RCC drain to be constructed at a cost of 7.25 crore.

Delhi NCR News: गोकलपुर-यूपी बॉर्डर मार्ग को मिलेगी राहत, 7.25 करोड़ से बनेगी सड़क और आरसीसी नाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
- लोनी रोड के जाम से बचने के लिए इस्तेमाल होने वाले इस वैकल्पिक रास्ते पर गड्ढों और जलभराव से राहगीर परेशान
विज्ञापन

- सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सड़क और नाले के निर्माण की परियोजना की तैयार

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा को जोड़ने वाले गोकलपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे से गुजरने वाले मार्ग की स्थिति जल्द बदलने की उम्मीद है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग करीब 7.25 करोड़ रुपये की लागत से यहां पक्की अप्रोच रोड और आरसीसी नाला बनाने की परियोजना पर काम कर रहा है। यह रास्ता लोनी रोड के जाम से बचने के लिए जौहरीपुर, गोकलपुर गांव, गंगा विहार और आसपास की कॉलोनियों के लोग इस्तेमाल करते हैं।

गोकलपुर और लोनी रोड क्षेत्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली को उत्तर प्रदेश की सीमा से जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल हैं। वर्तमान में मुख्य लोनी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर आसपास के लोग मेट्रो लाइन के नीचे वाले रास्ते से निकलते हैं। स्थानीय स्तर पर इस मार्ग का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग करते हैं लेकिन सड़क की खराब सतह और जलनिकासी की समस्या के कारण लोगों को आवागमन में काफी समस्या होती है।
विज्ञापन



बारिश में बढ़ जाती है परेशानी

बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी जमा होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते। दोपहिया वाहन चालक अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरानी समस्या का अब नए सिरे से समाधान

यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। यह सड़क टूटी होने के कारण आस-पास के लोगों को काफी समस्या हो रही है। साल 2008 में भी इस सड़क की समस्या के समाधान के लिए कई परियोजनाएं बनाई गई थी लेकिन इसका समाधान नहीं हो सका। वहीं इसके बाद भी अधिकारियों की कई बैठकों में गोकलपुर ड्रेन के काम को लेकर स्थिति की समीक्षा की गई थी। अब प्रस्तावित परियोजना में सड़क निर्माण के साथ जलनिकासी की व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed