फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relief... AQI reached moderate category due to increase in wind speed

Delhi NCR News: राहत... हवा की गति तेज होने से मध्यम श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
30 इलाकों में साफ हुई हवा, 156 एक्यूआई शुक्रवार को किया गया दर्ज
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हवा की गति तेज होने से वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को लोगों ने मध्यम श्रेणी की वायु गुणवत्ता में सांस ली। लोगों को लंबे समय बाद प्रदूषित हवा से राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के भीतर 54 सूचकांक की कमी आई है। अगले दो दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के नीचे ही बना रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ी है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक को हवाएं पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलीं। इस दौरान हवा की गति 20-25 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। इससे हल्का कोहरा रहा, जबकि शाम को हवा की चाल और कम होकर 12-14 किलोमीटर प्रतिघंटे रह गई। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार को रात के समय कुहांसा छाया रहेगा। आसमान में हल्का स्मॉग रहेगा। इस दौरान हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

----
बवाना व मुंडका में स्थिति रही खराब
बवाना व मुंडका में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। जबकि अशोक विहार, डीटीयू, चांदनी चौक समेत 30 इलाकों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। मिक्सिंग डेप्थ 1000 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 10,000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 6000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

शुक्रवार को एनसीआर का एक्यूआई

.दिल्ली-----156

.फरीदाबाद---139
.गुरुग्राम-----106
.ग्रेटर नोएडा--98

.नोएडा------96
.गाजियाबाद---92


(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article