{"_id":"819b37ecc9ef74f6e060e501cb021904","slug":"rehearsal-before-panchayat-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत आम चुनाव से पहले कराया गया पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत आम चुनाव से पहले कराया गया पूर्वाभ्यास
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 04 Jan 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज आम चुनाव को मध्यनजर रखते हुए सोमवार को स्थानीय यासीन मेव डिग्री कालेज में खंड पुन्हाना में चुनाव डयूटी में तैनात पीठासीन और मतदान अधिकारियों को अहम चुनाव जानकारियां देने के लिए पूर्वायास बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी पुन्हाना व एसडीएम फिरोजपुर-झिरका अमरदीप सिंह ने विस्तार पूर्वक पंचायत चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में चुनाव कराना एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी चुनावी डयूटी को अहम जिमेदारी समझते हुए पूरा कराए।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना मतदान पूर्ण कराने तक की जाए और चुनाव डयूटी में निष्पक्ष और ईमानदारी से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार पंचायत आम चुनाव तीन चरण में होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पहले चरण में 10 जनवरी को पुन्हाना खंड में मतदान होगा। नगीना व फिरोजपुर झिरका खंड में 17 जनवरी को जबकि नूंह और तावडू में 24 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
उक्त अधिकारी ने संकेत किया कि पुन्हाना खंड के चुनाव डयूटी से संबंधित अधिकारियों का दूसरा चुनाव पूर्वायास 9 जनवरी को पुन्हाना स्थित मोदी इंस्टीच्यूट आफॅ पोलिटैनिक गीरा में होगा।
उन्होंने कहा कि सभी चुनाव अधिकारी अपने कर्त्तव्य एवं अधिकारों की जानकारी मतदान कराने जाने से पहले जान लें, इसीलिए ये पूर्वाभ्यास आयोजित कराए जा रहे हैं।
बता दें कि पुन्हाना खंड को 20 सेक्टरों में बांटकर डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। मेवात में प्रशासन व पुलिस सभी मतदान केन्द्रों पर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करेंगे।