{"_id":"684aec926907571c2208378e","slug":"registration-for-undergraduate-admissions-begins-at-st-stephens-college-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-93675-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सेंट स्टीफेंस कॉलेज में स्नातक दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सेंट स्टीफेंस कॉलेज में स्नातक दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
नई दिल्ली। डीयू के सेंट स्टीफेंस कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत स्नातक कोर्सेज में इसाई समुदाय की सीटों पर दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण https://ugadm.ststephens.edu पर किया जा सकता है। प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने के लिए कॉलेज की ओर से प्रोस्पेक्टस भी जारी कर दिया गया है। इसाई समुदाय की सीटों पर दाखिले सीयूईटी स्कोर और साक्षात्कार के आधार पर होंगे। इसमें सीयूईटी स्कोर की वेटेज 85 फीसदी और साक्षात्कार की 15 फीसदी होगी।
दाखिले के लिए छात्रों का सीयूईटी के लिए पंजीकरण करना जरूरी है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल (सीएसएएस) पर भी पंजीकरण अनिवार्य है। इसमें उन्हें सेंट स्टीफेंस कॉलेज का चयन करना होगा। हालांकि, अभी डीयू ने सीएसएएस पोर्टल शुरू नहीं किया है। कॉलेज सभी श्रेणियों के तहत आवेदकों की संख्या तय करेगा, जिन्हें सीयूईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची कॉलेज की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। ब्यूरो