फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Registration can be done in DDA housing scheme from Rakshabandhan

मौका निकल न जाए: इंतजार खत्म..दिल्ली में आज से शुरू होगी सपनों के घर की दौड़, 40 हजार लोगों को मिलेगा आशियाना

Mon, 19 Aug 2024 12:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Aug 2024 12:38 AM IST
सार

डीडीए सामान्य आवास योजना-2024 योजना के तहत जसोला, लोकनायक पुरम और नरेला जैसे इलाकों में एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस सहित सभी श्रेणियों के फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Registration can be done in DDA housing scheme from Rakshabandhan
अलग-अलग श्रेणियों में आवंटन के बाद 40,000 लोगों को आशियाना मिल जाएगा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में सपनों के घर का इंतजार अब खत्म होने को है। सोमवार को रक्षा बंधन से डीडीए हाउसिंग स्कीम का रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है। अलग-अलग श्रेणियों में आवंटन के बाद करीब 40,000 लोगों को उनका अपना आशियाना मिल जाएगा। इनकी शुरुआती कीमत 11.50 लाख रुपये रखी गई है। डीडीए का कहना है कि पंजीकरण शुरू होने के बाद करीब एक पखवाड़े तक बुकिंग हो सकेगी। सस्ते फ्लैट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे, जबकि महंगे फ्लैटों की ई-नीलामी की जाएगी। आवासीय योजना को पंजीकरण डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

सस्ता घर आवास योजना-2024
सस्ता घर आवास योजना-2024 के तहत कुल 34 हजार फ्लैट रामगढ़ कॉलोनी (जहांगीरपुरी मेट्रो के पास), सिरसपुर, लोकनायकपुरम, रोहिणी और नरेला में रियायती दरों पर एलआईजी और ईडब्ल्यूएस दोनों फ्लैटों की पेशकश करेगा। यह पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। इनकी शुरुआती कीमत 11.50 लाख रुपये रखी गई है। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन शुल्क 2500 रुपये होगा। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस के लिए बुकिंग राशि 50 हजार रुपये व एलआईजी के लिए 1 लाख रुपये रहेगी। इसमें ग्राहकों को 15% की विशेष छूट भी दी जाएगी। इनमें ग्रीन एरिया के साथ सभी बेसिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीए सामान्य आवास योजना-2024
डीडीए सामान्य आवास योजना-2024 योजना के तहत जसोला, लोकनायक पुरम और नरेला जैसे इलाकों में एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस सहित सभी श्रेणियों के फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। डीडीए की तरफ से इन फ्लैटों की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। पिछले साल के बराबर की कीमत रखी जाएगी। यह फ्लैट भी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। इसका रजिस्ट्रेशन शुल्क 2500 रुपये रहेगा जबकि ईडब्ल्यूएस की बुकिंग राशि 50 हजार रुपये, एलआईजी की एक लाख रुपये, एमआईजी की 4 लाख और एचआईजी की 10 लाख रुपये है।

विज्ञापन

डीडीए द्वारका हाउसिंग स्कीम-2024
डीडीए द्वारका हाउसिंग स्कीम-2024 के तहत ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से द्वारका के विभिन्न क्षेत्रों में एमआईजी, एचआईजी और उच्च श्रेणी के फ्लैटों की पेशकश की जाएगी। इससे लोगों को द्वारका के पॉश इलाके में घर खरीदने का अवसर मिलेगा। इनकी कीमत 1.28 करोड़ से शुरू होगी। इन फ्लैट्स में एमआईजी की 10 लाख, एचआईजी की 15 लाख, सुपर एचआईजी की 20 लाख और पेंटहाउस की 25 लाख की बुकिंग राशि होगी।

तैनात किए गए नोडल अधिकारी
फ्लैटों का पंजीकरण होने के 10-15 दिन बाद बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस बारे में सूचना प्राप्त करने के लिए डीडीए की तरफ से नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, सभी श्रेणी के फ्लैटों को निर्धारित जगह पर देखने का भी लोगों को अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed