फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   refused to have sex, made plans throwing acid.

शारीरिक संबंध से मना किया तो बनाई खतरनाक योजना

Sat, 20 Dec 2014 01:45 AM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
refused to have sex, made plans throwing acid.

चार दिन पहले धर्म कॉलोनी में रहने वाली महिला व उसकी बेटी पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात के पीछे महिला की ओर से आरोपी के साथ शारीरिक संबध बनाने से मना करने पर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


पालम विहार थाना पुलिस ने तेजाब फेंकने के आरोप में राजा पुत्र दिलीप निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, आजाद उर्फ इस्माइल निवासी बिजनौर, आरिफ पुत्र असरुद्दीन निवासी शामली मेरठ को दबोचा है। पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क के अनुसार, राजा महिला को पहले से जानता था।
विज्ञापन


महिला की ओर से शारीरिक संबध बनाने से मना करने पर उसने उस पर तेजाब फेंकने की योजना तैयार की। आरिफ ने उसकी मुलाकात आजाद नामक युवक से कराई। इस वारदात को करने के लिए 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। जिसमें से दो हजार रुपए दे दिये थे तथा बाकी पैसा 20 दिसंबर को देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। गौरतलब है महिला व उसकी नौ साल की बेटी को उपचार के लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर है।

हरियाणा महिला आयोग की टीम पहुंची

refused to have sex, made plans throwing acid.

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने शुक्रवार को महिला पर हुए एसिड अटैक के मामले में गुड़गांव का दौरा किया। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई पर संतुष्टि जताई है।

उन्होंने बताया कि महिला व उसकी नौ वर्ष की बेटी पर एसिड से हुए हमले के मामले में गुड़गांव पुलिस ने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर बेहद सराहनीय कार्य किया है।

वह अस्पताल में पीड़ित लोगों से भी मिल चुकी है। पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क, डीसीपी वेस्ट संगीता कालिया व पूजा शर्मा सदस्य हरियाणा महिला आयोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed