{"_id":"776562f88f9f5dc0dc996e2768752b5f","slug":"reflectors-creating-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के रिफ्लेक्टर्स बने विवाद का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के रिफ्लेक्टर्स बने विवाद का कारण
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 03 May 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों पर रिफ्लेक्टर को लेकर जारी दिशानिर्देश का पालन नहीं करने वाले वाहनों को लेकर गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस की तरफ से चलाए गए अभियान ने विवाद शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली से आने वाले वाहनों के हो रहे चालान को लेकर वाहन मालिकों के एतराज को दिल्ली पुलिस ने भी सही बताया है जबकि गुड़गांव पुलिस इसे सही बता रही है।
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर दौड़ने वाले वाहनों को दुर्घटना से बचाने के लिए इन दिनों गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस लेन ड्राइविंग के अलावा रिफ्लेक्टर को लेकर भी वाहनों के चालान काट रही है जिसमें वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर को लेकर कॉमर्शियल वाहन एक भी नियम पूरे नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिछले एक हफ्ते में 20 से ज्यादा वाहनों के चालान काटे जा चुके है। जिसके बाद दिल्ली से गुड़गांव के रास्ते जाने वाले कॉमर्शियल वाहन यहां से गुजरने से कतराने लगे है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एनसीआर में महंगी हुई सीएनजी और पीएनजी
पिछले दिनों इस बारें में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से शिकायत करने पर उन्होंने इसका समर्थन किया था जबकि गुड़गांव पुलिस इसे सही मान रही है। इससे दोनों विभागों के बीच भी टकराव की स्थिति बन गई है।
हालांकि इस बारें में गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस का तर्क है कि हाइवे पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें ऐसे वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है जिसमें नियम कायदे पूरे नहीं करने पर उनके चालान काटे जा रहे है।
जबकि दिल्ली पुलिस इसे सही नहीं बता रही। जिसमें उनका कहना है कि यातायात नियमों के अनुसार इन्हें वैध माना जाता है जबकि ऐसा नहीं हो रहा। गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस के ट्रैफिक इंस्पेक्टर हाइवे प्रदीप डागर के अनुसार गुड़गांव पुलिस ऐसे वाहनों पर नजर रख रही है जो नियमों को पूरा नहीं कर रहे।