{"_id":"73cf38b07cf0a2fcf1254af056364677","slug":"red-card-holder-did-not-got-medical-help-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल कार्ड धारक को 18 घंटे नहीं मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल कार्ड धारक को 18 घंटे नहीं मिला इलाज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 04 Oct 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीएल मरीजों को बीके में कैसा इलाज मिलता है, इसका एक उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। एक पीड़ित के पास लाल कार्ड होने के बाद भी उसे 18 घंटे तक इलाज नहीं मिला। किसी ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य मुख्यालय को कर दी। इसके बाद सिविल सर्जन के हस्तक्षेप से उसे दोपहर बाद इलाज मिला।
विज्ञापन
भारत कॉलोनी निवासी सुरेश ने बताया कि उसके पिता चिरंजीलाल को हरनिया की परेशानी है। शुक्रवार देर रात तबीयत खराब होने के कारण वह अपने पिता को बीके अस्पताल की इमरजेंसी में ले आया। लेकिन, यहां आने के बाद किसी डॉक्टर ने उसकी सुध नहीं ली। शनिवार दोपहर तक इलाज न मिलता देख उसने शिकायत के लिए अधिकारियों से संपर्क करना शुरू किया।
विज्ञापन
बाद में मामले की शिकायत मुख्यालय को की गई। इस पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन डॉ. गुलशन अरोड़ा ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पीड़ित पक्ष को इलाज मुहैया करवाया गया। ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए अस्पताल अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की जाएगी।
विज्ञापन