फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Record of traveling in metro broken 17 times in a month

Delhi NCR News: मेट्रो में सफर करने का एक माह में 17 बार टूटा रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान लोगों ने मेट्रो को बनाया हमसफर, यात्रियों की सुविधा के लिए सभी लाइनों पर चलाई जाएगी एक अतिरिक्त ट्रेन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में बीते एक माह में 17 बार मेट्रो में सफर करने का रिकॉर्ड टूटा है। 12 अगस्त से 12 सितंबर के बीच यात्रियों ने मेट्रो में जमकर यात्रा की है। अधिकारियों ने बताया कि बढ़ी हुई यात्राओं को देखते हुए सभी लाइनों पर एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह अतिरिक्त ट्रेनें शुक्रवार और शनिवार को चलेंगी। अधिकारियों ने बताया कि अगर आवश्यक हुआ तो ये अतिरिक्त ट्रेनें आने वाले कार्य दिवसों में भी जारी रहेंगी।



मेट्रो में यात्रियों की बढ़ी हुई यात्राएं बारिश के दौरान समयबद्ध तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने की सुविधा को देखते हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण सड़क मार्ग पर ट्रैफिक जाम और जलभराव के बचने के लिए लोगों ने मेट्रो का अपना हमसफर बनाया। 29 इंटरचेंज स्टेशनों के माध्यम से मेट्रो नेटवर्क की इंटरकनेक्टिविटी ने भी दिल्ली-एनसीआर में आवागमन को बेहतर बनाया है। इसके साथ ही डीएमआरसी ने टिकट बुकिंग की आसानी के लिए डीएमआरसी सारथी ऐप, वन दिल्ली ऐप, व्हाट्सएप, पेटीएम, अमेजॉन पे सहित कई चैनल शुरू किए हैं। साथ ही शुक्रवार से एक क्यूआर कोड टिकट के जरिये कई बार यात्रा की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इससे लोगों को बार-बार टिकट खरीदने की झंझट से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन

-------------




अगस्त में सबसे ज्यादा 11 बार टूटा रिकार्ड

इस साल फरवरी माह में दो बार सबसे ज्यादा यात्रा का रिकाॅर्ड टूटा। इसमें 12 व 13 फरवरी को क्रमश: 70 व 71 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्राएं की। वहीं, अगस्त में 11 बार यह रिकॉर्ड टूटा है। इसमें 12, 13, 14, 20, 21, 22, 23, 27, 28, 29 व 30 अगस्त को 71 से 77 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्राएं की। जबकि 12 सितंबर तक सात बार यह रिकॉर्ड टूटा है। इसमें 2, 3, 4, 9, 10, 11 और 12 सितंबर को 70 से 77 लाख से अधिक की यात्रियों ने यात्रा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed