फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Record number of people participate in yoga on the international day

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ होगा योग, 8 से 10 लाख लोग करेंगे सहभागिता

Wed, 19 Jun 2019 07:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Jun 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
Record number of people participate in yoga on the international day
international yoga day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अबकी बार देश की राजधानी नया रिकॉर्ड कायम करने जा रही है। वर्ष 2015 से लेकर अब तक पहली बार दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ योग कराने की तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को राजपथ और लालकिला सहित 8 मैदानों का निरीक्षण भी कर लिया गया है। आयुष मंत्रालय का अनुमान है कि 8 से 10 लाख लोग दिल्ली में योग करेंगे।

विज्ञापन


वहीं 21 जून को रांची में पीएम मोदी 50 हजार लोगों के साथ योग करेंगे। इसका सीधा प्रसारण पूरे देश में होगा। मंगलवार को दिल्ली से आयुष मंत्रालय की टीमें भी रवाना हो चुकी हैं। 19 जून को अंतिम रिहर्सल होगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर अब तक 76 लाख 98 हजार 271 लोग आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर इसका हिस्सा बनने के लिए शपथ ले चुके हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा भुवन और योगा लोकेटर मोबाइल एप से भी पंजीयन जारी है। चीन, जापान, कोरिया, सूडान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, थाईलैंड, वियतनाम और कंबोडिया में भी योग दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार योग दिवस को सरकार ने ईको फ्रेंडली मनाने का फैसला लिया है। जल्द ही पूरे देश में योग से जुड़े सामान व कपड़े आदि पर्यावरण के अनुकूल उपलब्ध होंगे। योग से प्लास्टिक को दूर करने के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर मुहिम छेड़ी है।

वहीं सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के एनिमेटिड वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। आयुष मंत्रालय पीएम मोदी के प्रत्येक योगासन को लेकर एनिमेटिड वीडियो बना रहा है, जिनमें कुछ अब तक वायरल हो चुके हैं। 21 जून से पहले 20 तरह के वीडियो जारी कर दिए जाएंगे।

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डॉ. बीएस रेड्डी ने बताया कि इस बार मसूरी की तरह दिल्ली भी योग में सबसे आगे रहने वाली है। डॉ. रेड्डी बताते हैं कि आधुनिक वैज्ञानिकों के अनुसार, ब्रह्मांड में जो कुछ भी है वह परमाणु का प्रकटीकरण मात्र है। जिस भी व्यक्ति ने योग में इस अस्तित्व के एकत्व का अनुभव कर लिया, वही योगी कहलाता है। 

देशभर में 13 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे योग 

अभी तक दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित होते आए हैं। लगभग इन सभी जगहों को मिलाकर पिछले वर्ष 3 से 4 लाख लोगों ने योग में भाग लिया था, जबकि इस बार आयुष मंत्रालय का अनुमान है कि 8 से 10 लाख लोग दिल्ली में योग करेंगे। देशभर में 13 करोड़ से ज्यादा लोगों के योग दिवस में सहभागिता करने का अनुमान है।

दिल्ली में यहां-यहां होगा योग
जगह            लोग (अनुमानित)
राजपथ         25 हजार
लाल किला    50 हजार
ताल कटोरा     5 हजार
एम्स           2 हजार
डीयू           3 हजार
नेहरू पार्क     2 हजार
लोदी गार्डन   2500
पंडारा रोड पार्क  2 हजार

योग दिवस की झलकियां
. राजपथ और लालकिले पर पीएम मोदी के योग का होगा सीधा प्रसारण।
. राजपथ पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और लालकिले पर उपराष्ट्रपति हो सकते हैं मौजूद। 
. योग का समय सुबह 7 से 8 बजे तक होगा।
. दिल्ली के एलजी, मुख्यमंत्री और तमाम नेता भी होंगे राजपथ पर मौजूद।
. 19 जून को आखिरी रिहर्सल।
. काफी समय पहले से नई दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम दे रहे हैं निशुल्क प्रशिक्षण। 
. पहले आओ-पहले पाओ और पंजीयन के आधार पर मिलेंगी टीशर्ट। 
. कॉमन योग प्रोटोकॉल के अलावा स्टेज शो भी होंगे।
. दिल्ली के सभी अस्पताल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पार्कों में होंगे कार्यक्रम।

इनकी निगरानी में लोग करेंगे योग
मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, पतंजलि योगपीठ, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्मकुमारीज, इशा योग, श्री अरविंदो आश्रम, शिवानंद योग वेदांता आश्रम आदि के योग गुरुओं की निगरानी में लाखों लोग दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर योग करेंगे। 

योग दिवस पर ये आसान लगाएंगे लोग
. ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन (सभी खड़े होकर)।
. भद्रासन, वीरासन, उष्ट्रासन, शशकासन, वक्रासन, उत्तानमंडूकासन (सभी बैठकर)।
. मकरासन, भुजगांसन, शलभासन (उदर के बल लेटकर)।
. सेतु बंधासन, उत्तान पादासन, अर्ध हलासन, पवन मुक्तासन, श्वासन (पीठ के बल लेटकर)।
. इनके अलावा कपाल भाति, प्राणायाम भी होंगे। 

2015 से अब तक मिलीं उपलब्धियां
. योग दिवस को लेकर दो बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड। 
. 193 देशों में योग का बजा डंका।
. दुनिया भर में 50 लाख से ज्यादा दिव्यांग भी योग से जुड़े। 

ध्यान रखने योग्य बातें
योगाभ्यास से पहले : शौच करना जरूरी। शांत वातावरण और चटाई का प्रबंध। जल्दबाजी या बीमारी में योग से दूरी। गर्भावस्था एवं मासिक धर्म के समय योग विशेषज्ञ का परामर्श जरूरी।
योगाभ्यास के दौरान : योग प्रार्थना या स्तुति से आरंभ होना चाहिए। आरामदायक व धीरे-धीरे योगाभ्यास करें। श्वास की गति को न रोकें। शरीर को कसकर न रखें। योग के अंत में सदैव ध्यान, मौन, संकल्प इत्यादि से करें।
योगाभ्यास के बाद : 20 से 30 मिनट के बाद स्नान करना चाहिए। इसके करीब 10 से 15 मिनट बाद आहार ग्रहण करना चाहिए। शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करने की सलाह। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed