{"_id":"62c1ef2d42461f31db06fa0a","slug":"record-applications-of-foreign-students-for-admission-in-ipu-650-students-applied","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPU Admission: आईपीयू में दाखिले के लिए विदेशी छात्रों के रिकॉर्ड आवेदन, 650 छात्रों ने किया अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPU Admission: आईपीयू में दाखिले के लिए विदेशी छात्रों के रिकॉर्ड आवेदन, 650 छात्रों ने किया अप्लाई
Mon, 04 Jul 2022 01:06 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:06 AM IST
सार
इस वर्ष आईपीयू में दाखिले के लिए विदेशी छात्रों के रिकॉर्ड आवेदन प्राप्त हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, 650 विदेशी छात्रों ने आईपीयू में दाखिले के लिए आवेदन किया है। इन छात्रों ने यूजी व पीजी कोर्स के अलावा अनुसंधान के लिए भी आवेदन किया है।
विज्ञापन
आईपीयू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरू गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में दाखिले के लिए इस वर्ष विदेशी छात्रों के रिकॉर्ड आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक तकरीबन छह सौ पचास आवेदन प्राप्त हो चुके थे। ये आवेदन सार्क देशों के अलावा सूरीनाम, मॉरिशस, अफगानिस्तान, मंगोलिया, ईरान, दक्षिण अफ़्रीका, इंडोनेसिया, रुस, जर्मनी और दक्षिण-पूर्व आसियान देशों से प्राप्त हुए हैं। इन देशों से छात्रों ने यूजी व पीजी कोर्स के अलावा अनुसंधान के लिए भी आवेदन किया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के मुताबिक, 18 आवेदन विभिन्न कोर्स में पीएचडी के लिए प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय ने विदेशी छात्रों के दाखिले को बढ़ाने के लिए भारतीय संस्कृतिक संबद्ध परिषद और एडसिल के स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम की भी मदद ली है। विदेशी छात्रों के आवेदन पर कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉक्टर महेश वर्मा का कहना है कि विश्वविद्यालय वैश्विक विश्वविद्यालय के प्रारूप पर काम कर रहा है। नए-नए नवाचार कोर्स पूरी दुनिया के छात्रों को इस विश्वविद्यालय की ओर आकर्षित कर रहे हैं। हम चाहते है दुनिया के कोने- कोने से छात्र विश्वविद्यालय में दाखिले लें, तभी वैश्विक विश्वविद्यालय का सपना साकार होगा।
विज्ञापन