फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   received gift 3250 crore from the Centre for Development of Delhi

दिल्ली के लिए केन्द्र से मिला 3250 करोड़ का तोहफा

Mon, 23 Nov 2015 08:30 PM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
received gift 3250 crore from the Centre for Development of Delhi

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने स्वच्छ दिल्ली अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही दिल्ली के चौराहों पर भीड़भाड़ कम करने और विकास के लिए 3250 करोड़ रुपये शहरी विकास मंत्रालय के फंड से दिए जाने की घोषणा की।

विज्ञापन


इसमें दिल्ली सरकार, उत्तरी एमसीडी और डीडीए शामिल है। नायडू ने कहा कि दिल्ली सरकार और एमसीडी ने मिलकर दिल्ली को बेहतर बनाने का फैसला किया है।

इसे देखते हुए शहरी विकास फंड में से दिल्ली सरकार को 1500 करोड़ रुपये सड़क, फ्लाईओवर, अंडरपास बनाकर या सड़क सुधार करके चौराहों की भीड़ कम करने के लिए देंगे।
विज्ञापन


इनका चयन एमसीडी, दिल्ली पुलिस और पीडब्ल्यूडी मिलकर करेंगे। शहरी विकास मंत्री ने रानी झांसी रोड (सेंट स्टीफेन अस्पताल से फिल्मीस्तान) के ग्रेड सेपरेटर के बचे हुए कार्य को पूरा कराने के लिए 85 करोड़ रुपये उत्तरी एमसीडी को दिए जाने की घोषणा की। इसके बनने से करोल बाग से उत्तरी दिल्ली का सफर 10 मिनट में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सब मामलों के लिए मिला है फंड

received gift 3250 crore from the Centre for Development of Delhi

डीडीए को होलंबी कला और मुंडका में अर्बन ईस्टर्न रोड पर रोड ओवर ब्रिज बनाने के लिए 615 करोड़, आउटर रिंग रोड की राह आसान करने के लिए नरेला के पास रोड ओवर ब्रिज बनाने के लिए 400 करोड़, भाग्य विहार और मीर विहार में आउटर रिंग रोड पर डेढ़ किमी का सुरंग बनाने के लिए 300 करोड़, द्वारका एक्सप्रेसवे पर 3.5 किमी सड़क के लिए 350 करोड़ दिए जाने की घोषणा की।


वहीं दूसरी तरफ डीडीए और एमसीडी के बीच चल रहे प्रॉपर्टी टैक्स का विवाद सुलझने तक डीडीए उत्तरी एमसीडी को 8.7 करोड़, दक्षिण एमसीडी को 6.8 करोड़ और पूर्वी एमसीडी को 3.20 करोड़ रुपये देगी।

इस घोषणा के साथ वेंकैया नायडू ने उम्मीद जताई कि एमसीडी और डीडीए के बीच विवाद जल्द सुलझ जाएंगे, दोनों जगह आईएएस अधिकारी हेड करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed