फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Really had to come out of the house, young men shameful act.

घर से बाहर आना पड़ा महंगा, युवकों ने की शर्मनाक करतूत

Tue, 30 Jun 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 30 Jun 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
Really had to come out of the house, young men shameful act.

शराब के नशे में धुत होकर देर रात दरवाजे पर हंगामा कर रहे युवकों को हटने के लिए कहना एक महिला को भारी पड़ा। युवकों ने महिला के साथ मारपीट और अश्लील हरकतें की।

विज्ञापन


चीखने चिल्लाने पर दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर भाग निकले। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला के मुताबिक 13 मई 2015 को वह अपने पर अकेली थीं।

रात का खाना खाकर आराम कर रही थीं। रात 10:30 बजे  अचानक दरवाजे पर शोर सुनाई दिया तो वह बाहर निकलीं। घर के दरवाजे पर नशे में धुत्त दो युवक शोर मचा रहे थे।
विज्ञापन

युवकों ने की अश्लील हरकत

Really had to come out of the house, young men shameful act.

उन्होंने दोनों से कहीं और जाने को कहा। इस पर दोनों उनके साथ बदतमीजी करने लगे और धक्का देते हुए घर में घुस गए। उन्होंने युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया तो दोनों ने पकड़कर गालियां देते हुए उनके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

पीड़िता ने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। इस पर दोनों युवक अपना फोन महिला को मार कर बाइक पर सवार होकर भाग निकले।

एसएचओ ओल्ड ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस आयुक्त सुभाष यादव को शिकायती पत्र दिया था। उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed