फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rave Party busted in noida

नोएडा में रेव पार्टी पर छापा, 192 लोग गिरफ्तार, युवक-युवतियों में ज्यादातर दिल्ली-हरियाणा के

Sun, 05 May 2019 08:27 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 May 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Rave Party busted in noida
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने शनिवार रात सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी पर छापा मार कर 31 युवतियों समेत 192 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें फार्म हाउस के मालिक समेत पांच मुख्य आयोजक शामिल हैं। पार्टी में शराब व अन्य नशीले पदार्थ परोसे जा रहे थे। एसएसपी ने इस मामले में पुलिस की भूमिका की जांच के भी आदेश दिए हैं। फार्म हाउस से भारी मात्रा में शराब, बीयर, हुक्के, तंबाकू, लैपटॉप सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि शनिवार रात उन्हें सेक्टर 135 स्थित फार्म हाउस में रेव पार्टी की सूचना मिली। इस पर उन्होंने स्थानीय पुलिस को बगैर सूचना दिए टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। डीजे पर नाचते नशे में धुत युवक-युवतियां इधर उधर भागने लगे। मौके से 192 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 31 युवतियां हैं, जिनमें से 8 एंटरटेनर हैं। फार्म हाउस मालिक मंडोली (दिल्ली) निवासी अमित त्यागी व उनके चार संचालक मित्र राहुल विहार (गाजियाबाद) निवासी कपिल सिंह, भजनपुरा (दिल्ली) निवासी पंकज शर्मा, आजाद मार्केट, बड़ा हिंदुराव (निवासी) अदनान व दिल्ली के द्वारका निवासी बालेश को भी वहीं दबोच लिया। गिरफ्तार युवक-युवतियों में ज्यादातर दिल्ली, हरियाणा और कुछ नोएडा के हैं।  
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से आमंत्रित किया था
आयोजकों ने फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को इस पार्टी में आमंत्रित किया था। प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये शुल्क तय किया गया था, जबकि युवतियों की निशुल्क एंट्री थी। रेव पार्टी में शराब, हुक्के के अलावा पूल डांस व बाथ डांस का भी इंतजाम था। एसएसपी ने बताया कि पार्टी के आयोजकों के पास शराब परोसने की अनुमति नहीं थी। इस कारण आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे के पास स्थित एक फार्म हाउसों में इस तरह की पार्टी आयोजित होने की बात सामने आ रही है। इस तरह के अवैध आयोजन बंद कराए जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। स्थानीय पुलिस की भूमिका सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-वैभव कृष्ण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed