{"_id":"5e93bb138ebc3e728d3a970d","slug":"ration-and-food-distribution-to-the-needy-by-amar-ujala-foundation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशनः अभियान के तहत जरूरतमंदों को राशन और भोजन के साथ ही गोशालाओं की भी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशनः अभियान के तहत जरूरतमंदों को राशन और भोजन के साथ ही गोशालाओं की भी मदद
Mon, 13 Apr 2020 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Apr 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
जरूरतमंदों को भोजन पैक करते सेवादार...
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की मदद का सिलसिला स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर अमर उजाला फाउंडेशन ने रविवार को भी जारी रखा। कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंदों को भोजन कराया, साथ ही जगह-जगह राशन बांटे। इसके अलावा गोशालाओं में चारा-भूसा देने का काम भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
मथुरा में अग्रवाल क्लब परिवार ने समाजसेवियों के साथ जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। कई जगह भोजन के पैकेट वितरित किए गए। वृंदावन में धर्म रक्षा संघ ने गोशालाओं को भूसा देने का काम प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, महाराजा अग्रसेन रसोई द्वारा भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इसके अलावा राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने भी कच्चा राशन वितरित किया।
विज्ञापन
कानपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया। इटावा में रविवार को ग्राम उदी में अलग-अलग स्थानों पर खाद्य सामग्री बांटी गई। इटावा प्रेस क्लब की ओर से मास्क का वितरण किया गया। उन्नाव में विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने जरूरतमंदों को लंच पैकेट व राशन का वितरण किया।
फतेहपुर में साहू समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष मधु साहू की तरफ से सामग्री के पैकेट बांटे गए। गोरखपुर में सिद्धि अग्रवाल और उनके पिता मारवाड़ी सेवा समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जरूरतमंदों को गमछे भेंट किए।
सोनीपत में सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति के साथ मिलकर अमर उजाला फाउंडेशन लगातार खाना बंटवा रहा है। शहर में रविवार को जरूरतमंदों को खाना बांटा गया। झज्जर में आप, हम, पंचायती गुरुद्वारा और बाबा नानक निष्काम सेवा समिति के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रविवार को जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
रेवाड़ी में अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान के तहत भारत विकास परिषद, लोकहित सोसायटी, रोटरी क्लब से जुड़े लोगों ने प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार शेल्टर होम्स के साथ-साथ झुग्गी-झोंपड़ियों में जाकर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरण किए।
महेंद्रगढ़ में फंसे प्रवासियों को अमर उजाला फाउंडेशन विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से पिछले 15 दिन से भोजन उपलब्ध करा रहा है। रविवार को सतनाली में समाजसेवी संस्थाओं ने भोजन के पैकेट वितरित किए। कनीना में श्रीश्याम मित्र मंडल और फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
बागपत में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर विभिन्न संस्थाओं ने जरूरतमंदों को भोजन कराया। बड़ौत में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले कश्यप निषाद आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में गरीब, निर्धन लोगों को खाना वितरित किया। उन्होंने गुराना रोड, 30 फुटा रोड, आवास विकास कॉलोनी, कोताना रोड, बड़का रोड, बिजरौल रोड आदि स्थानों पर खाने के पैकेट बांटे और लोगों से लॉकडाउन का पूर्ण पालन करने को कहा।