फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rashmi chaudhari blames sp leaders to withdraw her allegation

रश्मि पर पड़ रहा दबाव, जान का भी खतरा

Sun, 19 Apr 2015 09:18 AM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
Rashmi chaudhari blames sp leaders to withdraw her allegation

सपा में थप्पड़ की गूंज थम नहीं रही। सपा के मुरादनगर अध्यक्ष महबूब अंसारी और जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए धारा-156 (3) की कोर्ट में अर्जी देने के बाद विवाद और गरमा गया है।

विज्ञापन


रश्मि का आरोप है कि पार्टी महानगर अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी उन पर अर्जी वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। हालांकि उन्होंने महबूब को पद से हटाने तक शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


रश्मि अब रविवार को सीएम अखिलेश यादव से दिल्ली में मिलकर अपना दर्द बयां करेंगी। शुक्रवार को चंद्रशेखर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा के बाद सपा कार्यालय में रश्मि व महबूब अंसारी के समर्थक आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान की सुरक्षा की मांग करेंगी रश्मि

Rashmi chaudhari blames sp leaders to withdraw her allegation

दोनों के समर्थक एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामला बढ़ा तो महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

रश्मि चौधरी का कहना है कि कई दिन से उनका समर्थन कर रहे महानगर अध्यक्ष संजय यादव भी अब महबूब अंसारी की तरफदारी कर रहे हैं।

शुक्रवार को उन्हें अपनी पीड़ा बताई तो उन्होंने पहले जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन और महबूब के खिलाफ दी गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। रश्मि शनिवार को एसएसपी से मिलकर जान की सुरक्षा की मांग करेंगी।

नाम हटाने का बनाया जा रहा दबाव

Rashmi chaudhari blames sp leaders to withdraw her allegation

रश्मि को समझाया कि पार्टी के मामले को शांति से सुलझा लिया जाए। जांच के बाद महबूब पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट में शिकायत देना ठीक नहीं है। शिकायत वापस लेने को दबाव नहीं बनाया। - संजय यादव, महानगर अध्यक्ष

शुक्रवार को मैंने अपनी बात महानगर अध्यक्ष के समक्ष रखी तो उन्होंने जिलाध्यक्ष का नाम शिकायत से हटाने का दबाव बनाया।

मैं तब तक जिलाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत वापस नहीं लूंगी जब तक महबूब पर कार्रवाई नहीं की जाती है। अपनी बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सीएम के समक्ष रखूंगी। - रश्मि चौधरी, पूर्व अध्यक्ष, मुरादनगर विस, सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed