Rapid Rail: स्टेशनों का काम 95 प्रतिशत पूरा, अगले माह से 17 KM के प्राथमिकता खंड पर दुहाई तक दौड़ेगी रैपिड
दुहाई से साहिबाबाद के बीच पटरियां और ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) का काम पूरा होने के बाद से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हाईस्पीड परीक्षण ट्रायल किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहिबाबाद से दुहाई के बीच रैपिड रेल संचालन के लिए स्टेशन लगभग तैयार हो गए हैं। 95 फीसदी काम पूरा हो गया है। स्टेशनों में आवाजाही और यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्वचालित सीढ़ियों, लिफ्ट और स्वचालित प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) का काम पूरा हो चुका है।
मेरठ रोड तिराहा (गाजियाबाद स्टेशन) के साथ बाकी स्टेशनों में प्रवेश निकास द्वार का काम अंतिम चरण में चल रहा है। मुख्य ट्रायल रन के लिए जरूरी सिग्नल का काम अंतिम चरण में है। मार्च 2023 में पहले प्राथमिकता खंड पर रैपिड रेल दौड़ाने की दिशा में तैयारियां अंतिम चरण में तेजी से चल रही हैं।
दुहाई से साहिबाबाद के बीच पटरियां और ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) का काम पूरा होने के बाद से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हाईस्पीड परीक्षण ट्रायल किया जा रहा है। ऐसे में नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि प्रथम खंड में सभी तैयारियां तय समयसीमा के अंदर चल रही हैं। स्टेशनों पर निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। स्वचालित सीढ़ियां, लिफ्ट, पीएसडी के बाद फिनिशिंग का काम तेज गति से चल रहा है। साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर के प्राथमिकता खंड में अगले महीने से ट्रेन दौड़ने लगेगी।
दो प्रवेश- निकास द्वार तैयार
साहिबाबाद स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यहां यात्रियों की सुरक्षा के प्लेटफार्म स्क्रीन डोर लगाने का काम, प्लेटफार्म शेड के साथ पांच में से चार लिफ्ट लगाई जा चुकी हैं। सात स्वचालित सीढ़ियाें में से छह का काम पूरा हो चुका है। स्टेशन के तीन प्रवेश निकास द्वार होंगे। एक द्वार साहिबाबाद बस अड्डा, दूसरा वसुंधरा की ओर एफओबी के जरिए और तीसरा द्वार साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में बनाया जा रहा है। इनमें से साहिबाबाद बस डिपो व वसुंधरा की ओर दोनों द्वार का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।