{"_id":"5ed9a4d48ebc3ee0a301a5ae","slug":"rapid-train-track-will-be-seen-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द नजर आएगा रैपिड ट्रेन का ट्रैक, मोरटा के पास गार्डर लॉन्चिंग का काम शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द नजर आएगा रैपिड ट्रेन का ट्रैक, मोरटा के पास गार्डर लॉन्चिंग का काम शुरू
Fri, 05 Jun 2020 07:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Jun 2020 07:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले सेक्शन पर रैपिड ट्रेन का एलिवेटेड ट्रैक जल्द लोगों को नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी ने प्राथमिकता वाले सेक्शन पर मोरटा के पास बृहस्पतिवार को गार्डर लॉन्चिंग का काम शुरू कर दिया। इस लॉन्चिंग गार्डर की सहायता से पिलर्स के ऊपर रैपिड ट्रेन के ट्रैक से जुड़े सेगमेंट को जोड़कर वायाडक्ट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
लॉन्चिंग गार्डर को असेंबल करने के बाद एनसीआरटीसी के कास्टिंग यार्ड में निर्मित सेगमेंट को बड़े ट्रक में रखकर साइट पर लाया जाएगा। फिर इसी पिलर के ऊपर रखकर रैपिड ट्रेन के एलिवेटेड ट्रैक (वायाडक्ट) का निर्माण होगा।
विज्ञापन
आरआरटीएस के वायाडक्ट का डिजाइन 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की क्षमता के अनुरूप तैयार किया गया है। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि लॉन्चिंग गार्डर के असेंबली की शुरुआत होना कॉरीडोर में बहुत महत्वपूर्ण है।