{"_id":"5d2e6cab8ebc3e6ccc03c3ba","slug":"raped-video-viral-fir-registered-in-pocso-act-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नाबालिग से दुष्कर्म का वीडियो वायरल, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नाबालिग से दुष्कर्म का वीडियो वायरल, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Wed, 17 Jul 2019 06:03 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 17 Jul 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का वीडियो वायरल
- फोटो : Social Media
दिल्ली के दयालपुर इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया गया। इसके बाद से किशोरी घर से बाहर नहीं निकल पा रही है। आरोपी पक्ष ने किशोरी के परिवार पर शिकायत दर्ज नहीं कराने का दबाव भी बनाया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने दयालपुर थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिवार पुलिस उपायुक्त से मिला। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
परिवार के साथ मुस्तफाबाद इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ओल्ड मुस्तफाबाद निवासी राशिद ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया। एक साल पहले ईद पर घुमाने के बहाने एक दोस्त के घर ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने इसका विरोध किया और परिजनों से शिकायत की बात कही तो उसने शादी का वादा कर चुप करा दिया। इसके बाद से राशिद दबाव डालकर अक्सर उसे होटल और दोस्त के घर ले जाता और संबंध बनाता। इसी दौरान उसने वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
किशोरी ने बताया कि राशिद ने अप्रैल माह में दूसरी लड़की ने निकाह कर लिया। इसके बाद भी वह किशोरी को दोस्त के घर बुलाने का दबाव बनाता रहा। मना करने पर वह वीडियो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। किशोरी ने तंग आकर अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस पर आरोपी ने इलाके के व्हाट्स एप ग्रुप पर उसका वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने बताया कि पीड़ित परिवार ने पहले भी शिकायत की थी। बाद में लिखित समझौता होने की बात कही थी। दोबारा शिकायत मिलने के बाद इस पर कार्रवाई की जा रही है।