फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape with foreign women on opposing the forced prostitution.

विदेशी युवती ने किया वेश्यावृति से मना तो बनाया हवस का शिकार

Sun, 13 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Rape with foreign women on opposing the forced prostitution.

तिलक नगर इलाके में 22 साल की एक विदेशी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाइजीरिया की रहने वाली युवती ने आरोपी के अलावा तीन अन्य लोगों पर वेश्यावृत्ति कराने के प्रयास का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार देर रात तक पुलिस पीड़िता की काउंसलिंग करा रही थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन भी कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता इसी साल अप्रैल माह में नौकरी करने भारत आई थी। दिल्ली आने के बाद तिलक नगर में रहने वाले चार लोगों ने युवती को नौकरी दिलवाने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मना करने पर बनाया हवस का शिकार

Rape with foreign women on opposing the forced prostitution.

इस दौरान युवती से जबरन वेश्यावृत्ति कराने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों में से एक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

शनिवार को एक एनजीओ की मदद से पीड़िता तिलक नगर थाने पहुंची। पुलिस ने फौरन मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवती को अंग्रेजी बहुत कम आती है। इस वजह से उससे पूछताछ करने में दिक्कत आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed