फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape of the accused's wife of delhi cab rape case

दिल्ली कैब रेप कांड के आरोपी की पत्नी से दुष्कर्म

Tue, 23 Jun 2015 12:20 AM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
rape of the accused's wife of delhi cab rape case

दिल्ली के एक चर्चित कैब रेप कांड के आरोपी की पत्नी के साथ एक युवक ने तमंचा दिखाकर नोएडा सेक्टर-49 में दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन


खास बात यह है कि आरोपी कैब चालक की पत्नी यहां अपना नाम बदल कर रह रही थी। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कुछ माह पूर्व दिल्ली में एक चर्चित कैब रेंटल कंपनी की टैक्सी में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था।

विज्ञापन


इसकी निंदा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की गई थी। मामले का आरोपी कैब चालक फिलहाल तिहाड़ जेल में है। उसकी पत्नी रीना (परिवर्तित नाम) अपनी पहचान छुपा कर सेक्टर-49 स्थित भंगेल में रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी तलाश रही थी वह

rape of the accused's wife of delhi cab rape case

वह नौकरी की तलाश में थी। इस दौरान उसकी मुलाकात मेडिकल स्टोर के संचालक सत्यजीत से हुई। वह 5 जून को उसे नौकरी दिलाने के बहाने फेस-2 इलाके स्थित एक कंपनी ले गया।


वहां रीना को उसने गेट के बाहर खड़ा कर दिया और खुद अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद वह बाहर आया और कहा कि जिस अधिकारी से उसे मिलवाने लाया था, वह आज नहीं आया है।

इसके बाद सत्यजीत पीड़िता को भंगेल स्थित अपने घर ले गया। वहां उसने तमंचा दिखाकर उससे दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।

पहचान छुपा कर रह रही थी यहां

rape of the accused's wife of delhi cab rape case

पीड़िता मामले की शिकायत लेकर सेक्टर-49 थाने पहुंची और सत्यजीत के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए डीएसपी अरविंद यादव ने एक टीम गठित की और रविवार को सत्यजीत को गिरफ्तार कर लिया गया।


डीएसपी अरविंद यादव का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि पीड़िता अपनी पहचान छुपाकर यहां रह रही थी।

पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है। वहीं, उसके पति व अन्य बिंदुओं से जुड़े तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed