फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape of play school operator

Delhi NCR News: प्ले स्कूल संचालिका से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
- प्रेम नगर इलाके की घटना, पीड़िता का आरोप पड़ोस के लड़के ने ब्लेड मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्ले स्कूल चलाने वाली एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर ब्लेड दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता शादीशुदा है और प्ले स्कूल चलाती है। उसने दो दिन पहले प्रेम नगर थाने में दुष्कर्म की शिकायत की। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक काफी दिन से उसे परेशान कर रहा था। दो दिन पहले वह उसके स्कूल पहुंचा और ब्लेड मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान स्कूल में कोई नहीं था। उसने इस बारे में पति को बताया। उसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी 22 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed