चाऊमिन की लालच दे लूट लिया एक मासूम का सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुआं पूजन के लिए आई पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले में पुलिस रिमांड पर आरोपी ने खुलासा किया कि बच्ची को यहां देखने के बाद से उस पर नजर थी।
कुआं पूजन के दौरान गली में खेल रहे बच्चों के साथ पीड़िता को चाऊमिन खिलाने के बहाने ले गया, जिसके बाद उसके साथ दरिंदगी की गई। हालांकि बच्ची के रोने के बाद वह उसे मारने की फिराक में था।
तीन दिन पहले चकरपुर गांव में अपने चाचा के बेटे के कुआं पूजन में शामिल होने आई ऑटो चालक की पांच वर्षीय बेटी को युवक ने बहला-फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया।
इस घिनौनी वारदात के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद आरोपी उसे मारने की नीयत से साथ ले गया। हालांकि ऐनवक्त पर पुलिस और परिजनों की कोशिश से आरोपी को पकड़ लिया गया।
पुलिस रिमांड पर आरोपी ने किया खुलासा
पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी शर्मा यादव ने खुलासा किया कि उस दिन वह शराब के नशे में था। दोस्तों से मिलने और काम की तलाश में गुड़गांव आने के दौरान उसे यह बच्ची खेलते हुए दिखी जिसके बाद से बच्ची पर उसकी नजर थी।
एसीपी सदर धारणा यादव अभी मामले की जांच कर रही हैं। दूसरी तरफ सफदरजंग अस्पताल में दाखिल बच्ची की हालत में पहले से सुधार है।
बच्ची के ताऊ ने बताया कि अभी डॉक्टरों ने दस दिन तक इलाज चलने को कहा है। इससे पहले बच्ची के दो ऑपरेशन हो चुके हैं।