तलाकशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसा करता रहा रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
35 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह मानेसर स्थित पावर हाउस के पास स्थित कॉलोनी में किराये पर रहती है।
कुछ साल पहले उसके पति से तलाक हो गया था, जिसके बाद से वह अकेली रह रही थी।
शादी का किया था वादा पर अब वो मुकर गया
आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले मूलरूप से झुंझुनूं निवासी विकास से उसकी जान-पहचान हुई। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद विकास ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया।
जिसके बाद दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गए। आरोप है कि युवक ने उसे झांसा देकर दुष्कर्म किया और अब शादी के लिए मना कर दिया।
युवक के द्वारा धोखा दिए जाने पर महिला ने उस पर झांसे में रखकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।