{"_id":"bae4aaf2b78ca91169517581efa82d3b","slug":"rape-in-gurgaon-hindi-news-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भरोसे में लेने के बाद किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरोसे में लेने के बाद किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला सच
Updated Wed, 04 Mar 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी में सहकर्मी सुपरवाइजर ने धोखे से उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से उड़ीसा निवासी 19 वर्षीय पीड़िता ने एमजी रोड स्थित एक कार के शोरूम में आठ महीने पहले हाउसकीपिंग के लिए ज्वॉइन किया था।
यहां पहले से काम कर रहे उड़ीसा निवासी सुपरवाइजर मनोज से युवती की जान पहचान हो गई। दोनों की बोली-भाषा मिलने से युवती ने उस पर विश्वास कर लिया।
अकेला पा किया दुष्कर्म
आरोप है कि नौकरी के कुछ दिनों बाद एक दिन आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों पहले युवती गर्भवती हो गई यह बात जब उसने आरोपी को बताई तो उसने गर्भपात कराने की सलाह दी।
युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। मंगलवार रात युवती ने पुलिस से संपर्क करते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
युवती की शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। मंगलवार रात युवती ने पुलिस से संपर्क करते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
युवती की शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।