फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape case registered against daati maharaj know all update

शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर दिल्ली में रेप का केस दर्ज, शिष्या ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Tue, 12 Jun 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Jun 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
rape case registered against daati maharaj know all update
फाइल फोटो

बड़ी-बड़ी हस्तियों के बीच पैठ रखने वाले और महामंडलेश्वर शनिधाम परमहंस दाती जी महाराज के नाम से पहचाने जाने वाले बाबा के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 354 & 34 में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार दाती महाराज की एक शिष्या ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद ही दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकातय पर सोमवार(11 जून) को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि दाती महाराज समाचार चैनलों पर राशिफल बताते रहे हैं। वह दिल्ली में अपने फार्म हाउस में रहते हैं।

 

मंदिर के अंदर दिया घिनौनी वारदात को अंजाम

rape case registered against daati maharaj know all update
दाती महाराज
लड़की ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि दाती महाराज ने दो साल पहले उसके साथ मंदिर के अंदर ही दुष्कर्म किया था।

दाती महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली शिकायतकर्ता ने ये भी आरोप लगाया कि दाती महाराज ने उसे ये बात किसी को न बताने की धमकी दी थी।

वहीं पीड़िता के पिता का कहना है कि उस समय उन्होंने अपनी बेटी को दाती महाराज के संरक्षण में उनके आश्रम में ही छोड़ रखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed