फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rampur assembly by-election, Azam Khan targets Abdul

रामपुर: आजम बोले, अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा बल्कि अब पोछा लगाएगा

Mon, 28 Nov 2022 12:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Nov 2022 12:20 PM IST
सार

आजम ने कहा कि अब्दुल ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है, मेरी नदानी है मैं उसे पहचान नहीं सका। अब्दुल ने अखिलेश यादव के खिलाफ जो तकरीर दी थी उसकी स्क्रिप्ट भाजपा और अधिकारियों ने लिखी थी। अब्दुल की तुलना उन्होंने मीर जाफर से की ,बोले टीपू सुल्तान को लोग याद करते हैं, मीर जाफर को नहीं।

विज्ञापन
Rampur assembly by-election, Azam Khan targets Abdul
आजम खां। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामपुर विधानसभा सीट पर होने उपचुनाव में अब्दुल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि इस नाम कोई शख्स नहीं है, लेकिन वह चर्चा में खूब है। अब आजम खां ने इस अब्दुल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, वह पोछा लगाएगा। बस इंतजार कीजिए मतदान संपन्न हो जाने का। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यालय पर तो अब दरी नहीं बिछाई जाती है। जब बिछाई जाती थी तो पहले मैं बिछता था फिर मेरे साथी। 45 सालों तक दरी बिछाकर और पोस्टर चिपका कर तो यहां तक पहुंचा हूं। लेकिन जिस अब्दुल की बात की जा रही है उसने पार्टी को बहुत नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन


उसने अखिलेश यादव और सपा के खिलाफ जो तकरीर दी थी वह भाजपा और अधिकारियों की लिखी हुई स्क्रिप्ट थी। यह हमारी नदानी थी उसे हम समझ न सके। यह अब्दुल अब सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा वह तो पोछा लगाएगा। आजम खां ने कहा है कि रामपुर के जितने भी अपराधी हैं, गो तस्कर हैं वो भाजपा में पहुंच गए हैं। सोफे पर तो अपराधी बैठेंगे। वहां बिछने वाली कालीन पर भागे हुए सपाई बैठेंगे। तो क्या दरी पर वो बैठेंगे जो असल में भाजपाई हैं। उन्होंने कहा कि जिस अब्दुल की बात की जा रही है उसने मुझसे कोई वादा किया था। जब वो कभी मिलेंगे तो उनको मैं उनकी कसम याद दिलाऊंगा।
विज्ञापन


हराया नहीं जा सका तो हटा दिया गया 
आजम खां ने कहा कि जब उनको हराया नहीं जा सका तो उनको हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि रामपुर में जो हालात है उसको देखते हुए यह लगता है कि यहां निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि आर्मी की देखरेख में वोटिंग कराई जाए। कहा कि सेना की देखरेख में ही निष्पक्ष चुनाव संभव है।  सपा नेता ने कहा कि रविवार की रात 100 घरों के दरवाजे तोड़े गए हैं। सैकड़ों युवकों को पुलिस थाने ले गई, उनको छोड़ा भी जा रहा। वैसे ही छोड़ा जा रहा है जैसे छोड़ा जाना चाहिए। बातों ही बातों में उन्होंने कहा कि रामपुर में तैनात कुछ अधिकारियों का रिटायरमेंट भी नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत नहीं सकते हैं छीन सकते हैं
आजम खां ने कहा कि रामपुर विधानसभा सीट पर भाजपा चुनाव जीत नहीं सकती है। जीत को छीन जरूर सकती है। वो चाहें तो अभी सर्टिफिकेट जारी कर दें। अगर वो कल बीजेपी के प्रत्याशी को सर्टिफिकेट जारी कर दें तो हम भी जाएंगे, ताली बजाएंगे और लोकतंत्र जिंदाबाद के नारे लगाएंगे।


जिनके गले में बीजेपी का पटका वो भी साइकिल का बटन दबाएंगे
आजम खां ने कहा कि मतदान दिन वाले लोग गले बीजेपी का पटका डालकर जाएं और बटन साइकिल का दबाएं। उन्होंने दावा किया कि जो लोग बीजेपी का पटका डालकर घूम रहे हैं वो भी 05 दिसंबर को साइकिल का ही बटन दबाएंगे। बीजेपी में अपने आदमी भेज देने का सवाल पर उन्होंने कहा कि एक साहब को भेजा है, नाम नहीं बताऊंगा। बहुत नजदीक हैं वो बीजेपी के नेताओं के, वहां की हर खबर देते हैं। वो दरी बिछाने वाले नहीं है, उनको तो पोछा लगाना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed