फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rakhi bidlan's sister-in-law blames husband for voilence

राखी के भाई पर आरोप, पत्नी ने की शिकायत

Mon, 20 Apr 2015 10:42 PM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Rakhi bidlan's sister-in-law blames husband for voilence

आम आदमी पार्टी की रोहिणी क्षेत्र की विधायक व पूर्व महिला बाल विकास मंत्री राखी बिड़लान की भाभी ने उनके भाई के ऊपर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने राखी बिड़लान के भाई और आप के युवा नेता विक्रम पर आरोप लगाया है कि उसके साथ जमकर मारपीट की गई है। उसका कहना है कि उसे बुरी तरह बेल्ट से पीटा गया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने रोहिणी के साउथ थाना में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस महिला का मेडिकल करवा कर जांच कर रही है। गौरतलब है कि शिकायत के बाद भी पीड़िता की पिटाई की गई है और रिपोर्ट वापस लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम के हैं कई अवैध संबंध

Rakhi bidlan's sister-in-law blames husband for voilence

गौरतलब है कि महिला को ‌इतना पीटा गया है कि उसके शरीर पर जगह-जगह मारपीट के निशान हैं। रोहिणी के बाबा अंबेडकर अस्पताल से पीड़ित महिला प्रियंका का मेडिकल जांच कराया गया है।

राखी बिड़लान की भाभी प्रियंका ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उनके साथ सालों से मारपीट हो रही है। यह सिलसिला इन दिनों बढ़ गया है। राखी बिड़लाने के विधायक बनने के बाद तो विक्रम के हौसले बढ़ गए हैं।

मारपीट की वजह बताते हुए प्रियंका कहती है कि विक्रम के कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात पर एतराज जताने पर ही उसके साथ मारपीट की जाती है।

केजरीवाल तक ले जाएंगी

Rakhi bidlan's sister-in-law blames husband for voilence

प्रियंका विक्रम के अवैध संबंधों का स्टिंग होने का भी दावा करती है। वह कहती है कि इस स्टिंग से विक्रम की सभी करतूतें सामने आ जाएंगी।

वह कहती है कि अब वो बर्दाश्त नहीं करेगी और इस मामले को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तक ले जाएगी। उसने बोला कि वह केजरीवाल को बताएगी कि उनके नेता ही महिलाओं पर किस तरह के जुल्म ढा रहे हैं।

'राखी पर आरोप बीजेपी की साजिश'

Rakhi bidlan's sister-in-law blames husband for voilence

प्रियंका ने आज फिर अपने पति विक्रम पर दोबारा मारपीट के आरोप लगाए हैं व प्रेस कांफ्रेंस कर पति को बेनकाब करने की बात कही है। वहीं विक्रम बिड़लान ने प्रियंका को बीजेपी का मेंबर बताते हुए इसे बीजेपी की साजिश करार दी है।

विक्रम ने कहा कि इस मामले में बिना वजह राखी बिड़लान का नाम बीच में लाया जा रहा है। इस मामले से राखी का कोई लेना देना नहीं है।

विक्रम ने आगे बताया कि उसे नहीं पता कि प्रियंका को कौन भड़का रहा है। वह कहता है कि राखी पिछलने छह महीने से बीजेपी की कार्यकर्ता है और शायद उन्हीं के बहकावे में ये सब कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed