फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajput Gymkhana Academy wins T-20 trophy

Delhi NCR News: राजपूत जिमखाना एकेडमी ने जीती टी-20 ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
जल्द अंडर-14 टीम के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार स्थित राजपूत जिमखाना क्रिकेट एकेडमी ने बीते बुधवार को क्रॉस एकेडमी टी-20 मुकाबलों में ट्रॉफी अपने नाम कर ली। युवा खिलाड़ियों ने एक साल से भी कम समय की कोचिंग में यह सफलता हासिल की है। इस जीत से खिलाड़ियों और एकेडमी से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।
एकेडमी के कोच सुलतान मो. साकिब ने बताया कि सभी बच्चे मेहनती हैं। वे लगातार अभ्यास कर रहे हैं और कम समय में खेल की बारीकियां समझीं। उन्होंने कहा कि क्रॉस एकेडमी टी-20 मुकाबलों में मिली जीत उनकी मेहनत का परिणाम है। कोच के अनुसार, यह जीत खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी। इससे उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन

एकेडमी का लक्ष्य खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और अवसर देना है। कई खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। अब उनकी नजरें आने वाले मुकाबलों पर हैं। एकेडमी जल्द ही अंडर-14 टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करेगी। यह युवा क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का खास अवसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed